अजय देवगन और तब्बू की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 2 शुरुआत से ही जिज्ञासा बढ़ा रही है । जब से दृश्यम 2 का ट्रेलर सामने आया है तब से दर्शकों के बीच इस फ़िल्म को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । 2015 की थ्रिलर दृश्यमका सीक्वल, दृश्यम 2 अपनी रिलीज़ के बेहद क़रीब है ऐसे में मेकर्स ने रिलीज़ की सभी सेंसर प्रक्रियाएँ पूरी कर ली है ।

अजय देवगन की दृश्यम 2 पास हुई
दृश्यम 2 की सेंसर प्रक्रियाओं के बारें में करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “दृश्यम 2 को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है । सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की जांच समिति ने फ़िल्म में से कुछ भी कटौती करने की जरूरत महसूस नहीं की । फ़िल्म में ज़्यादा हिंसा नहीं है और न ही परेशान करने वाली है । इसलिए जांच समिति ने बिना किसी कटौती के फ़िल्म को यू/ए सर्टिफिकेट सौंपा है ।”
गुरुवार, 10 नवंबर को दृश्यम 2 के निर्माताओं को सेंसर प्रमाणपत्र दिया गया था । सेंसर प्रमाण पत्र पर उल्लिखित फिल्म की लंबाई 142 मिनट है । दूसरे शब्दों में कहें तो , दृश्यम 2 का रन टाइम 2 घंटे 22 मिनट है । दिलचस्प बात यह है कि पहला पार्ट 162 मिनट लंबा था, जो कि सीक्वल से 20 मिनट लंबा है । यह भी ध्यान देने योग्य है कि ओरिजनल मलयालम वर्जन, जिसे दृश्यम 2 भी कहा जाता है, की लंबाई 2 घंटे 33 मिनट थी, यानी हिंदी रीमेक से 9 मिनट अधिक । इसे फरवरी 2021 में ॰
अजय देवगन के अलावा, दृश्यम 2 में तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं । जहां पहले भाग का निर्देशन दिवंगत निशिकांत कामत ने किया था, वहीं सीक्वल का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है ।
दृश्यम 2, 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । लेकिन फ़िल्म की एडवांस बुकिंग़ 2 अक्टूबर को एक दिन के लिए ओपन की गई थी। सभी को ये देखखर हैरानी हुई की इस एडवांस बुकिंग़ में लगभग 4000 टिकट बिक गए । यह टिकट काउंट लोकप्रिय टिकट ऐप पर उपलब्ध नहीं होने और केवल आईनॉक्स और पीवीआर के ऐप पर बेचे जाने के बावजूद था ।
















