बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं । आयरा खान अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे से शादी करने वाली हैं । मिली जानकारी के मुताबिक, आयरा खान जनवरी 2024 में शादी के बंधन में बंध जाएँगी । और अब बॉलीवुड हंगामा के पास आयरा खान की शादी को लेकर और भी डीटेल सामने आई है ।

BREAKING: 13 जनवरी को मुंबई में होगी आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखारे की ग्रैंड वेडिंग ; हाई-प्रोफ़ाइल शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गजों के शामिल होने के चांसेज

आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी

एक सूत्र ने आयरा और नूपुर की ग्रैंड वेडिंग के बारें में बॉलीवुड हंगामा को बताया, “शादी के इनविटेशन कार्ड्स मेहमानों को भेजना शुरू हो चुका है । शादी के निमंत्रण में कहा गया है, “हमारे बच्चों आयरा और नूपुर की शादी का जश्न मनाने के लिए आपको आमंत्रित करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है...कृपया जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए हमारे साथ जुड़ें ।

सूत्र ने आगे कहा, “निमंत्रण में कहा गया है कि शादी शनिवार, 13 जनवरी को शाम को मुंबई के ग्रैंड एरिया में होने वाली है। अंत में, निमंत्रण में मेहमानों से जोड़े को आशीर्वाद देने का अनुरोध किया गया है। नीचे 'आशीर्वाद ही आशीर्वाद' प्रमुखता से लिखा हुआ है । आमंत्रित करने वाले लोगों में आमिर खान के अलावा उनकी पूर्व पत्नी (और आयरा की मां) रीना दत्ता और नुपुर शिखारे की मां प्रीतम शिखारे के नाम शामिल हैं ।

सूत्र ने यह भी कहा, “विवाह स्थल भव्य है और इस तरह के हाई-प्रोफाइल शादी के रिसेप्शन के लिए उपयुक्त है । अवसर के आधार पर इसमें 1200 से 3200 लोग आसानी से बैठ सकते हैं । नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड और अन्य इंडस्ट्री के दिग्गजों का इस शादी में शामिल होने के बहुत चासेंस हैं ।

अगस्त 2023 में एक इंटरव्यू में आयरा खान ने कहा था, “हम जानते हैं कि हम 3 जनवरी को शादी करना चाहते हैं, लेकिन किस साल... हमने इस पर फैसला नहीं किया है (हंसते हुए!). 3 जनवरी हमारे (वह और नुपुर शिखारे) के लिए बहुत खास है क्योंकि यही वह तारीख है जब हमने पहली बार किस किया था ।