बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं । लेकिन उससे एक दिन पहले ही आमिर खान ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है । बरसों की परंपरा निभाते हुए आमिर खान ने इस बार भी अपना बर्थडे मीडिया के साथ सेलिब्रेट किया । और इस दौरान उन्होंने ऑफ रिकॉर्ड अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से भी मीडिया को मिलवाया । ऐसा पहली बार है जब आमिर खान ने गौरी के साथ पब्लिक अपीरियंस दी ।

BREAKING: आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज ; मीडिया से कराई अपनी गर्लफ्रेंड गौरी की मुलाकात ; अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल

आमिर खान ने दिया अपनी गर्लफ्रेंड का सरप्राइज

आमिर खान और गौरी की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी । मीडिया से मिलवाते हुए आमिर ने अपील की उनकी पर्सनल लाइफ की प्राइवेसी का ध्यान रखें और उनकी गर्लफ्रेंड का चेहरा किसी को न दिखाए। इतना ही नहीं उनकी कोई तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर ना करें। अपने जन्मदिन पर पैपराजी से मुलाकात के दौरान आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को लोगों से मिलवाकर सबको चौंका दिया।

हालांकि गौरी के बारें में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि वह फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं और वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं । अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए आमिर ने साफ किया कि वह उन्हें लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं और उन्होंने फोटोग्राफर्स से इस अनुरोध का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की है। एक्टर ने अभी उनके रिश्ते के बारे में सभी को प्राइवेट रखने को कहा है।

वहीं गौरी ने आमिर के बारें में कहा, “आमिर को मैं सुपरस्टार नहीं मानती । बॉलीवुड से कम्फ़र्टेबल हो रही हूँ । सलमान और शाहरुख से मैं कल ही मिली हूँ ।बता दें कि गौरी हाफ तमिलियन और हाफ आयरिश हैं ।

इसके अलावा आमिर ने इस दौरान यह भी अनाउंस किया कि वह कल यानी 14 मार्च को अपनी बर्थडे पर अपनी नेक्स्ट फ़िल्म सितारे जमीन पर को अनाउंस करने वाले है जो साल 2007 में रिलीज हुई तारे जमीन पर की सीक्वल फिल्म है।

मीडिया के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में आमिर खान ने सबसे पहले मीडिया से अपने जन्मदिन, रणबीर कपूर के साथ विज्ञापन और बहुत कुछ के बारे में बात की। बाद में, एक ऑफ रिकॉर्ड बातचीत के दौरान, उन्होंने अचानक पत्रकारों से कहा कि वह अपने साथी से मिलवाना चाहते हैं। तभी गौरी अंदर आईं और जैसा कि उम्मीद थी, पत्रकारों को आश्चर्य हुआ। मीडिया के साथ सवाल-जवाब सत्र के दौरान, आमिर खान ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ अपनी हालिया मुलाकात के बारे में भी बात की। इस पर आमिर खान ने कहा, “हम ऐसे ही मिले। हम बहुत लंबे समय के बाद मिले। यह एक प्यारी दोपहर थी जो हमने साथ में बिताई।”

इसके अलावा आमिर खान ने कहा, “नहीं, हमने अपने जन्मदिन के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं की। हमने आप सभी (मीडिया) के बारे में गपशप की ।”