यशराज फिल्म्स की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 अपनी रिलीज से महज कुछ ही दिन दूर है । वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की वॉर 2 में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की तिकड़ी पहली बार एक साथ नजर आएगी । यह फ़िल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसी बीच मेकर्स ने वॉर 2 के ट्रेलर की तैयारी भी कर ली है ।

वॉर 2 के ट्रेलर को सीबीएफ़सी ने किया पास
एक अहम अपडेट के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने आज, शुक्रवार 18 जुलाई को वॉर 2 के ट्रेलर को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है । रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्रेलर की लंबाई 2 मिनट 39 सेकंड है। यह ट्रेलर अगले हफ्ते दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। इस फिल्म के प्रमोशन की तैयारियां तेज़ी से शुरू हो चुकी हैं।
इस बीच, वॉर 2 का टीज़र जो 20 मई को रिलीज़ हुआ था, सैयारा के साथ थिएटर में जोड़ा गया है । एक ट्रेड एक्सपर्ट ने इस कहा, “अगर टीज़र की जगह वॉर 2 का पूरा थिएट्रिकल ट्रेलर सैयारा के साथ अटैच किया जाता, तो यह YRF की परंपरा के अनुरूप होता । चूंकि सैयारा एक बड़ी हिट बनने जा रही है, ऐसे में भारी संख्या में दर्शक वॉर 2 का ट्रेलर बड़े पर्दे पर देख पाते । हालांकि, फिल्म को लेकर क्रेज़ पहले से ही ज़बरदस्त है और इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है ।”
वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का जबरदस्त आमना-सामना देखने को मिलेगा। फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं, जिनका बिकिनी लुक पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ चुका है।
यह फिल्म अयान मुखर्जी की YRF के साथ पहली कोलैबरेशन है और यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है।
दिलचस्प बात ये है कि इसी सिनेमैटिक यूनिवर्स की एक और फिल्म अल्फा, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी नजर आएंगी, इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ होगी।
















