तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फ़िल्म ब्लर की शूटिंग नैनीताल में शुरू की । इस फ़िल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी । और इस फ़िल्म के साथ तापसी अपने प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म्स की शुरूआत कर रही हैं । ब्लर निर्देशक गुइलम मोरालेस की जुड़वा बहनों के बारे में 2010 में आई सस्पेंस थ्रिलर स्पेनिश फिल्म Julia’s Eyes का रीमेक है ।

सस्पेंस थ्रिलर ब्लर में पहली बार डबल रोल निभाएंगी तापसी पन्नू, नैनीताल में शुरू हुई शूटिंग

तापसी पन्नू का डबल रोल

ब्लर में तापसी पहली बार डबल रोल में नजर आएंगी । वैसे ये पहली बार नहीं है जब तापसी किसी स्पेनिश फ़िल्म का रीमेक कर रही हों । इससे पहले भी तापसी सुजॉय घोष की बदला, ओरिओल पाउलो द्वारा निर्देशित स्पेनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट की रीमेक थी, फ़िल्म कर चुकी हैं । दिलचस्प बात यह है कि ओरिओल पाउलो का ब्लर से भी खास कनेक्शन है । उन्होंने ऑरिजनल स्पेनिश फिल्म जूलियाज आइज लिखी, जिस पर तापसी की ब्लर आधारित है ।

आर्टिकल 375 के डायरेक्टर अजय बहल ही तापसी की ब्लर को डायरेक्ट कर रहे हैं । ब्लर में तापसी के अपोजिट नजर आने वाले गुलशन देवैया कहते हैं कि, “मैं इस फिल्म को करने के लिए उत्साहित हूं । और इस कठिन समय में काम करके खुश हूं ।”