टाइगर श्रॉफ, हरनाज़ संधू और संजय दत्त की बागी 4 ने अपने एक्शन पैक्ड टीज़र से पहले ही उत्साह बढ़ा दिया है और अब सभी को इसके ट्रेलर का इंतज़ार है । ऐसे में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने बागी 4 के ट्रेलर को अलग तरह से लॉन्च करने की प्लानिंग की है । बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि टाइगर श्रॉफ की बागी 4 का ट्रेलर डायरेक्ट बिग बॉस हाउस के अंदर लॉन्च किया जाएगा । वैसे ऐसा पहली बार होगा जब किसी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर सीधे बिग बॉस हाउस के अंदर लॉन्च होगा ।

29 अगस्त को टाइगर श्रॉफ, हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा के साथ सलमान खान के शो बिग बॉस हाउस में होगा बागी 4 का एक्सक्लूसिव ट्रेलर लॉन्च

बागी 4 का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च

सूत्रों के मुताबिक, 29 अगस्त को सलमान खान स्टेज पर फिल्म के लीड स्टार्स टाइगर श्रॉफ, हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा के साथ बागी 4 का ट्रेलर लॉन्च करेंगे । बिग बॉस हाउस के कंटेस्टेंट्स सबसे पहले इस हाई-ऑक्टेन एक्शनर की झलक देखेंगे, जबकि ट्रेलर अगले दिन यानी 30 अगस्त को ऑनलाइन रिलीज़ होगा।

खास बात यह है कि बागी 4 नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की पहली A-रेटेड फिल्म होगी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा लिखी गई इस कहानी को ए. हर्षा ने डायरेक्ट किया है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म अपने पिछले हिस्सों से चार गुना ज्यादा खून-खराबा, एड्रेनलिन और इंटेंसिटी लेकर आएगी।

हड्डियां तोड़ देने वाले स्टंट्स, जबरदस्त ड्रामा और खून से सनी लड़ाइयों से भरपूर बागी 4 में टाइगर श्रॉफ अपने सबसे डेडली अवतार में दिखाई देंगे। वहीं, हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा फिल्म की कहानी में ताज़गी का तड़का लगाने वाली हैं।

बहुप्रतीक्षित बागी 4,  5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। बिग बॉस में होने वाले इसके ट्रेलर लॉन्च ने दर्शकों और रियलिटी शो फैन्स के बीच उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।