सलमान खान की होस्टिंग में एक बार फ़िर बिग बॉस 18 की शुरूआत हो चुकी है । यूं तो इस बार शो में विवियन डीसेना, एलिस कौश‍िक और करणवीर मेहरा समेत 18 कंटेस्‍टेंट बिग बॉस के घर में कैद हुए हैं लेकिन इसी के साथ बीते रविवार को ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में 19वें कंटेस्‍टेंट के रूप में गधराज, जो कि एक असली का गधा है, की भी एंट्री हुई है । पहली बार ऐसा हुआ है कि बिग बॉस में एक असली का जानवर आया है । लेकिन अब लगता है कि इस कारण अब सलमान खान का शो मुश्‍क‍िल में फंस सकता है । ऐसा इसलिए कि जानवरों के हितों की रक्षा करने वाले संगठन PETA ने इस पर आपत्ती जताई है ।

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में गधे की एंट्री से बढ़ा विवाद ; PETA ने सलमान खान से की अपील- “शो में जानवरों का इस्तेमाल कोई हंसी-मजाक की बात नहीं है, इसे संगठन को सौंप दें”

सलमान खान के बिग बॉस 18 में गधे की एंट्री से मुश्किल

यह जानवर 24 घंटे बिग बॉस के घर के आंगन में बंधा हुआ नजर आता है । पशु कल्याण संगठन PETA ने इस पर नाराजगी जताई है । बुधवार को, 'पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया ने इस बाबत शो मेकर्स को एक चिट्ठी भी लिखी है । पेटा इंडिया के एडवोकेसी एसोसियट शौर्य अग्रवाल ने बिग बॉस के मेकर्स को एक पत्र लिखा है और शो में गधे के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई है। PETA ने चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि शो के सेट पर जानवरों का इस्तेमाल कोई हंसी-मजाक की बात नहीं है। सलमान खान से आग्रह किया गया है कि वो जानवरों का इस तरह 'मनोरंजन के लिए इस्तेमाल' से बचें ।

संगठन के एडवोकेसी एसोसिएट शौर्य अग्रवाल ने बताया है कि मेकर्स को लिखी गई चिट्ठी में क्‍या कुछ कहा गया है। बताया जाता है कि PETA ने इसमें लिखा है, “हमें बिग बॉस के घर में गधे को रखे जाने के कारण बहुत से परेशान लोगों की शिकायतें मिल रही हैं। उनकी चिंताएं जायज हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।”

इसी के साथ चिट्ठी में सलमान से भी अपील की गई है कि बतौर होस्ट और अपने स्टार पावर का इस्तेमाल करके वो इस गधे को संगठन को सौंप दें, ताकि उसे दूसरे रेस्‍क्‍यू किए गए गधों के साथ सेंचुरी (अभयारण्य) में रखा जा सके।