एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और AAZ फिल्म्स ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत वे संयुक्त रूप से विभिन्न शैलियों की फिल्मों का निर्माण करेंगे। यह सहयोग भावनात्मक प्रेम कहानियों से लेकर दिल को छू लेने वाले ड्रामों तक फैला होगा, जिसका उद्देश्य हर तरह के दर्शकों से जुड़ाव बनाना है।

विनोद भानुशाली, हिमांशु मेहरा और अली अब्बास ज़फ़र ने मेनस्ट्रीम फिल्मों के लिए मिलाया हाथ

विनोद भानुशाली, हिमांशु मेहरा और अली अब्बास ज़फ़र ने मिलाया हाथ

इन फिल्मों का संयुक्त निर्माण विनोद भानुशाली (भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड) और हिमांशु मेहरा (AAZ फिल्म्स) द्वारा किया जाएगा, जबकि अली अब्बास ज़फ़र इस सहयोग में क्रिएटिव प्रोड्यूसर की भूमिका निभाएंगे।

कथानक और भव्यता के बीच संतुलन बनाए रखने वाले सशक्त कंटेंट पर जोर देते हुए, यह आगामी फिल्म लाइन-अप भारत के दिल यानी छोटे शहरों और शहरी दर्शकों के बीच एक पुल बनाने की साझा सोच को दर्शाता है। इस साझेदारी के तहत पहली फिल्म जून 2025 में फ्लोर पर जाएगी

विनोद भानुशाली, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ने कहा, “अली, हिमांशु और मैं एक-दूसरे के काम की हमेशा सराहना करते आए हैं। जब साथ काम करने का मौका मिला, तो यह बिल्कुल सही समय लगा। ये फिल्में सशक्त कहानियां सुनाएंगी और छोटे शहरों व महानगरीय दर्शकों के बीच गहरा जुड़ाव बनाएंगी।”

हिमांशु मेहरा ने कहा, “हम इस रणनीतिक सहयोग को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो हार्टलैंड सिनेमा पर केंद्रित है। यह साझेदारी युवा और नए कहानीकारों को अपना विज़न बड़े पर्दे पर लाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।”

अली अब्बास ज़फ़र ने जोड़ा, “भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और AAZ फिल्म्स दोनों ही प्रभावशाली और मेनस्ट्रीम कहानियां कहने का जुनून साझा करते हैं। यह सहयोग आज के दर्शकों से गहराई से जुड़ने वाली सामग्री पेश करने का प्रयास है।”

कास्ट, फिल्म के नाम और रिलीज़ टाइमलाइन से जुड़ी अगली घोषणाएं आने वाले महीनों में साझा की जाएंगी।