
भारतीय सिनेमा की सबसे सफ़लतम फ़िल्म बाहुबली के बाद हर किसी की नजर प्रभास की अगली फ़िल्म पर टिक गई और हर कोई उन्हें उनकी अगली फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है । बाहुबली की रिलीज के तुरंत बाद प्रभास की अगली फ़िल्म का भी ऐलान हो गया और वो है साहो, जो एक एक्शन फ़िल्म है ।
प्रभास की हिंदी-तमिल-तेलुगु त्रि-भाषाई फ़िल्म साहो को भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है । इस फ़िल्म में नील नितिन मुकेश भी अहम किरदार में नजर आएंगे ।
खबर है कि धमाकेदार एक्शन के इर्द-गिर्द घूमने वाली फ़िल्म साहो के लिए निर्माताओं ने ट्रान्सफ़ॉर्मर्स के एक्शन डायरेक्टर केनी बेट्स को इस फ़िल्म के साथ जोड़ लिया है । 175 फिल्मों में अपने स्टंट का दमख़म दिखा चुका, यह मास्टर पहले भी हॉलीवुड की अन्य परियोजनाओं पर काम कर चुके है जिसमें "इटालियन जॉब" शामिल है ।
















