1021336397

जैसा की हम सभी जानते हैं कि आयुष्मान खुराना बहुमुखी प्रतिभा के धनी है । आयुष्मान न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक उम्दा गायक भी हैं । आयुष्मान खुराना की रिलीज हो चुकीं मिट्टी दी खूशबू और यहीं हूं मैं की जबरदस्त सफ़लता के बाद अब आयुष्मान खुराना अपनी आगामी रोमांटिक सिंगल इक वारी हां कह दे को रिलीज करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं ।

आयुष्मान खुराना की नई सिंगल एक रोमांटिक म्यूजिक सिंगल है जिसमें वह नेहा शर्मा की बहन आईशा के अपोजिट नजर आएंगे । यह एक प्रपोजल सॉंग है जहां आयुष्मान का किरदार अपनी प्रेमिका आईशा को प्रमोज करते हैं । पहली बार आयुष्मान खुराना ने अपने भाई अपारशक्ति के साथ मिलकर काम किया है । इन दोनों ने इस गाने को कंपोज किया है और लिखा है ।

प्रदीप सरकार द्दारा निर्देशित ये नई म्यूजिक सिंगल जॉर्जिया में शूट की गई है यह आयुष्मान खुराना की बर्थडे 14 सितंबर  पर रिलीज होगी ।

इस नई सिंगल के अलावा इन दिनों आयुष्मान खुराना यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु के लिए शूटिंग क्जर रहे हैं । इस फ़िल्म में वह परिणिती चोपड़ा के साथ नजर आएंगे ।