अभी कुछ दिन पहले बॉलीवुड हंगामा ने आपको सबसे पहले बताया था कि दिग्गज ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म में से एक अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की आगामी फ़िल्म गुलाबो सिताबो के अधिकार खरीद लिए हैं । गुलाबो सिताबो के निर्देशक शुजीत सरकार ने कोरोना लॉकडाउन के दौर में, जब कुछ नहीं पता कि थिएटर्स कब खुलेंगे या हालात कब सामान्य होंगे, अपनी फ़िल्म को डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज करने का फ़ैसला किया । आज अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म गुलाबो सिताबो के अपने प्लेटफ़ॉर्म पर वर्ल्ड प्रीमियर का ऐलान किया । गुलाबो सिताबो का प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर पर 12 जून, 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा और यह दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा ।

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की गुलाबो सिताबो
गुलाबो सिताबो के ऑनलाइन रिलीज के बारें में अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने ट्वीट कर बताया है कि, 'इस 12 जून को तैयार हो जाइए गुलाबो सिताबो के वर्ल्ड प्रीमियर के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए । कहते हैं अलग-अलग तरह के लोग एक दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं । इनके केस में चीजें खराब करने के लिए ।'
गुलाबो सुताबो के बारें में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा कि, 'गुलाबो सिताबो मेरे लिए काफी स्पेशल फिल्म है । इस फिल्म के जरिए मुझे अपने मेंटोर शूजित दा का साथ फिल्म विकी डोनर के बाद एक बार फिर से काम करने का मौकरा मिला । आज मैं जो कुछ भी हूं वह उनकी बदौलत हूं और इस बात से खुश हूं कि उनके विचारों का हिस्सा मैं फिर से बना। इस फिल्म में पहली बार मुझे अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला और यह सपने सच होने जैसा था । मैंने मन ही मन में बरसों से उनके साथ काम करने का सपना देखा था जो शूजित ने पूरा कर दिया। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हमारी केमिस्ट्री पसंद आएगी ।'
Advance mein aapko book kar rahe hai!
Gulabo Sitabo premieres this June 12 only on @PrimeVideoIN aa jaana fir, first day, first stream karne#GiboSiboOnPrime #WorldPremiereOnPrime @SrBachchan @ShoojitSircar @ronnielahiri #SheelKumar #JuhiChaturvedi @filmsrisingsun @Kinoworksllp pic.twitter.com/OdkWRkCPsC
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) May 14, 2020
अमिताभ को डिफरेंट लुक में आने के लिए हर दिन 3 घंटे लगते थे
अमिताभ ने अपने किरदार और डिजिटल रिलीज़ के बारे में बातें करते हुए कहा, 'गुलाबो सिताबो ड्रामा और कॉमिडी फिल्म परिवार के साथ घर में बैठकर देखने वाली मस्ट वॉच फिल्म है । मैं अपने किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड हूं, जसमें पहली बार शूजित ने मुझे इस तरह का कैरक्टर वाला लुक दिया है । इस डिफरेंट लुक में आने के लिए मुझे हर दिन 3 घंटे लगते थे । फिल्म की शूटिंग के दौरान आयुष्मान से जमकर मजाक-मस्ती चला करता था और पहली बार उनके साथ काम करना का अनुभव भी काफी मजेदार रहा । डिजिटल प्लैटफॉर्म पर दुनिया भर के दर्शकों के लिए रिलीज़ किए जाने को लेकर बिग बी काफी खुश हैं ।'
फ़िल्म के नि्र्देशक शूजित सरकार का इसे लेकर कहना है, 'भारतीय मनोरंजन की दुनिया में यह एक नई सुबह का आगाज है । मुझे खुशी है कि सारी दुनिया हमारी ड्रामेडी को देख सकेगी । गुलाबो सिताबो एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है, जिसका लुत्फ पूरे परिवार के साथ लिया जा सकता है । अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा है ।'
















