पुष्पा 2 की प्री-रिलीज के दौरान दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ केस में पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तुरंत बाद जमानत मिल गई थी । लेकिन इसके बावजूद भी अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल में एक रात बितानी पड़ी । अल्लू अर्जुन को जेल में रात न गुजारनी पड़े, इसके लिए उनकी टीम ने खूब कोशिशें कीं लेकिन जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिल पाई थी । इसलिए अल्लू अर्जुन की शुक्रवार को रिहाई संभव नहीं हो पाई ।

अल्लू अर्जुन को इसलिए एक रात जेल में ही बितानी पड़ी
4 दिसंबर को पुष्पा 2 की प्री-रिलीज के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी । जिसके बाद इस मामले हैदराबाद पुलिस अल्लू अर्जुन को अरेस्ट किया और लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए जेल की सजा सुनाई । इसके बाद तेलंगाना हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत देते हुए उन्हें मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया । और जेल में एक रात बिताने के बाद रिहाई की प्रक्रिया शनिवार सुबह-सुबह पूरी हुई जिसके बाद आज (14 दिसंबर) सुबह हैदराबाद सेंट्रल जेल से अल्लू अर्जुन बाहर आ गए ।
बता दें कि, जब तक जमानत की प्रति प्राप्त नहीं हो और उसके बाद जांच पूरी न हुई हो तब तक रिहाई संभव नहीं हो पाती । इसलिए अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में ही बितानी पड़ी । खबरों की मानें तो जेल सूत्रों के मुताबिक, अल्लू अर्जून शुक्रवार शाम से ही अपनी रिहाई का इंतजार करते दिखे । उन्हें शुक्रवार की रात किसी तरह जेल में ही बितानी पड़ी । उन्हें जेल मैनुअल के मुताबिक, रात का खाना दिया गया । उन्हें बेड और तकिया दिया गया । सूत्रों ने बताया कि वह रात भर थोड़े बेचैन से दिखे. उन्हें अपने बैरक में कभी टहलते तो कभी करवटें बदलते देखा गया । उनके हावभाव से लग रहा था कि वह रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । उन्होंने खाना भी ठीक से नहीं खाया । वह देर रात तक जागते रहे । हालांकि, जेल के बाहर उनके फैन्स का जमावड़ा लगा रहा ।
अब पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन की घर वापसी हो गई है । जेल से बाहर आते ही अल्लू अपने पत्नी, बच्चों और पिता से मिले । अब एक्टर के घर पर साउथ स्टार्स का तांता लगने लगा है । नागा चैतन्य, राणा दग्गुबाती समेत कई सितारे अल्लू अर्जुन से उनकी जुबली हिल्स स्थित घर पर मिलने पहुंच रहे हैं । अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उनकी फिल्म पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार पहुंचे । साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर वाई रवि शंकर और नवीन यरनेनी भी उनके साथ थे ।
#WATCH | Telangana: Visuals from the residence of Actor Allu Arjun at Jubilee Hills in Hyderabad
He was released from Chanchalguda Central Jail today after Telangana High Court granted him interim bail yesterday on a personal bond of Rs 50,000 in connection with the death of… pic.twitter.com/B2ezQSO1Bq
— ANI (@ANI) December 14, 2024
#WATCH | Actor Vijay Deverakonda meets Actor Allu Arjun at the latter's residence in Jubilee Hills, Hyderabad.
Allu Arjun was released from Chanchalguda Central Jail today after the Telangana High Court granted him interim bail yesterday on a personal bond of Rs 50,000 in… pic.twitter.com/MB2tpytfKL
— ANI (@ANI) December 14, 2024
#WATCH | Actor Rana Daggubati meets Actor Allu Arjun at the latter's residence in Jubilee Hills, Hyderabad.
Allu Arjun was released from Chanchalguda Central Jail today after the Telangana High Court granted him interim bail yesterday on a personal bond of Rs 50,000 in… pic.twitter.com/aea0ygBSul
— ANI (@ANI) December 14, 2024
जेल से बाहर निकलने के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया संग बातचीत की । उन्होंने कहा, “चिंता की कोई बात नहीं है । मैं ठीक हूं । मैं कानून में यकीन रखता हूं । अदालत में यह केस चल रहा है तो मैं बीच में कमेंट नहीं करूंगा । मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं । मैं पुलिस के साथ सहयोग करूंगा । जिस महिला की जान गई है उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है । यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी । मैं परिवार को हर संभव तरीके से सहायता देने के लिए मौजूद रहूंगा और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करूंगा ।”
घटना के बारे में बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि यह अनजाने में हुआ था । एक्टर बोले- “जब मैं एक फिल्म देखने गया था, तो अचानक वो घटना घटी । यह जानबूझकर नहीं किया गया था । पिछले 20 सालों से मैं फिल्में देखने के लिए सिनेमाघर जा रहा हूं । यह हमेशा एक सुखद अनुभव रहा है, लेकिन इस बार चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया है ।”
अंत में अल्लू अर्जुन ने फैंस का आभार जताते हुए कहा, “मैं उन सभी का आभारी हूं, जो इस समय मेरे साथ खड़े रहे । सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया । मैं आज यहां आप लोगों के सपोर्ट की वजह से हूं. मैं अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं ।”
मृतक महिला के पति ने भी अभिनेता का बचाव किया है। भास्कर ने कहा कि वह केस वापस लेने के लिए तैयार हैं। इस पूरे मामले पर मीडिया के सामने भास्कर ने कहा, “मुझे अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बारे में पता ही नहीं था । उनका इस पूरे मामले में कोई लेना-देना नहीं है । मेरी पत्नी की मौत वहां मची भगदड़ के कारण हुई है । मुझे पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है ।” भास्कर के इस बयान से लगता है कि इस पूरे केस में नया मोड़ आने वाला है ।
















