थिएटर में शानदार कमाई कर रही अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज अब डिजीटल प्रीमियर के लिए तैयार है । जहां तेलुगु क्षेत्र में पुष्पा ने जबरदस्त कमाई की वहीं हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी पुष्पा: द राइज - पार्ट 1 को दर्शकों ने खूब प्यार दिया नतीजतन फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अब तक कुल 68.19 करोड़ रु की कमाई की । और थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा: द राइज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 7 जनवरी 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है ।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज
पुष्पा अब 7 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है । जो दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख सके, उनके लिए अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने का अच्छा मौका है ।
पुष्पा के लिए दर्शकों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला । 17 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा की कमाई अब भी जारी है । इस फिल्म को मलयालम, हिंदी, कई अन्य भाषाओं में रिलीज किया गया है । और अब यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द रिलीज कर दी जाएगी ।
He’ll fight. He’ll run. He’ll jump. But he won’t succumb! ?
Watch #PushpaOnPrime, Jan. 7
In Telugu, Tamil, Malayalam and Kannada@alluarjun #FahadhFaasil @iamRashmika@Dhananjayaka #Suneel #AjayGhosh #RaoRamesh @OG_Jagadeesh @ShatruActor @anusuyakhasba #Sritej #MimeGopi pic.twitter.com/lVxoE7DJSs
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) January 5, 2022
सुकुमार निर्देशित पुष्पा: द राइज- पार्ट 1 का निर्माण मैत्री मूवी और मुत्ताशेट्टी मीडिया ने किया है । मूल रूप से तेलुगु में बनी पुष्पा एक्शन फिल्म है । फिल्म में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में हैं, जो पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म में नजर आयी हैं। वहीं, मलयालम और तमिल फिल्मों के जाने-माने एक्टर फहाद फासिल ने पुष्पा के साथ तेलेगु सिनेमा में डेब्यू किया । फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के जंगलों में चंदन की लकड़ी की तस्करी और इसके खिलाफ कुछ लोगों की जंग पर आधारित है ।
















