आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग मुंबई की फ़िल्मसिटी में पूरे जोश के साथ चल रही है । संजय लीला भंसाली की फ़िल्म, जो अपने भव्य सेट के लिए खासतौर पर जानी जाती हैं, ने आलिया भट्ट की फ़िल्म के लिए भी फ़िल्मसिटी में एक भव्य सेट बनवाया था जहां फ़िल्म की शूटिंग की जा रही है ।

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग जारी
लॉकडाउन से पहले बनाया गया ये सेट बारिश और धूप से भी अप्रभावित रहा, और ये किसी चमत्कार से कम नहीं है । “भंसाली ने पूरे नवंबर तक फ़िल्म की शूटिंग जारी रखने की प्लानिंग की है । लेकिन जितने भी भीड़-भाड़ वाले सीन्स हैं उन्हें बाद में शूट किया जाएगा । फ़िलहाल तो भंसाली आलिया और शांतनु माहेश्वरी के सीन्स को शूट कर रहे हैं ।” फ़िल्म से जुड़े जानकार सूत्र ने बताया ।
फ़िल्म में अभी कई एक्शन सीन शूट किए जाने हैं जो निश्चितरूप से निर्देशक की देखरेख में ही शूट हो पाएंगे । और जब तक कोविड-19 महामारी से राहत नहीं मिल जाती तब तक इन एक्शन सीन्स को शूट नहीं किया जाएगा ।
















