यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स मूवी में अभी तक आपने सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को स्पाई एजेंट के रूप में देखा होगा और अब इस यूनिवर्स में आलिया भट्ट भी शामिल हो गई हैं । आदित्य चोपड़ा ने अपने यशराज स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट को भी शामिल कर लिया है । यशराज फिल्म्स जल्द ही एक महिला प्रधान स्पाई थ्रिलर बना रहे हैं जिसमें आलिया सुपर-एजेंट के किरदार में नज़र आएंगी । फिल्म का निर्माण 2024 से शुरू होगा ।

YRF के स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट बनेंगी सुपर-एजेंट
एक ट्रेड सूत्र ने वेरायटी को बताया, “आलिया आज हमारे देश के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक है और वह अब YRF के स्पाई यूनिवर्स में शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन की तरह एक सुपर-एजेंट की भूमिका निभाएँगी । यह एक और एपिक एक्शन ड्रामा होगी जो दर्शकों को रोमांचित कर देगी । इस फ़िल्म में आलिया एक ख़ुफ़िया मिशन के लिए काम करेंगी । यह स्पाई थ्रिलर YRF के स्पाई यूनिवर्स का विस्तार करेगी ।”
“अभी तक बिना शीर्षक वाली इस फिल्म में आलिया को बिल्कुल नए, पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया जाएगा । YRF के स्पाई यूनिवर्स में उनका शामिल होना यह दर्शाता है कि आदित्य चोपड़ा इस फ्रेंचाइजी के समीकरण से कोई भी दर्शक वर्ग नहीं छोड़ रहे हैं । आलिया भारत के युवाओं और जेन जेड के बीच सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं और वह हमारी पीढ़ी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक भी हैं । एक संपूर्ण एड्रेनालाईन-पंपिंग मनोरंजक फिल्म में एक जासूस की भूमिका निभाना सभी दर्शकों के लिए एक बड़ी नवीनता है, जो उन्हें पसंद करते हैं ।” सूत्र ने आगे बताया ।
“आलिया नई पीढ़ी के सुपरस्टार्स जितनी बड़ी हैं और उनका YRF के स्पाई यूनिवर्स फिल्म का हिस्सा होना उनके स्टारडम को जस्टिफ़ाई करता है । सूत्र ने आगे बताया, “आदित्य चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में आलिया को लेकर बहुत उत्साहित हैं जो जासूसी जगत के भीतर अपने दम पर एक फ्रेंचाइजी का संचालन और शुरुआत कर सकती है । और वह इस परियोजना को इतने बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जो आश्चर्यचकित कर देने वाला होगा ।”
YRF के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत 2012 में सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर एक था टाइगर से हुई । इसका निर्देशन कबीर खान ने किया था । इसके बाद टाइगर ज़िंदा है (2017) आई, जिसका निर्देशन अली अब्बास ज़फर ने किया था, और फिर वॉर (2019), जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने अभिनय किया और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया गया । और इस साल इस यूनिवर्स में शामिल हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत पठान ,जिसका निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ने किया थामाँ ये फ़िल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी ।
और अब YRF के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म टाइगर 3 है, जो नवंबर में आने वाली है, जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर स्पाई के रूप में नज़र आयेंगे । इसके बाद, शाहरुख खान और सलमान खान टाइगर वर्सेस पठान बनाई जाएगी जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे । वहीं ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे ।
















