अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा के ट्रेलर के बाद उनका निर्विवाद सुपरस्टारडम एक नए स्तर पर जा पहुंचा है । ग्रामीण परिवारों के लिए शौचालयों के संदेश ने न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रभावित किया है, बल्कि इससे राज्य सरकार भी खासी प्रभावित हुईं हैं इसलिए सरकार ने सभी भाजपा-संचालित राज्यों में इस फ़िल्म पर मनोरंजन-कर छूट को लागू करने का फैसला किया है ।

सरकार के एक अनाम स्रोत का कहना है कि, "अक्षय की अपनी फिल्मों के माध्यम से एक बेहतर भारत बनाने की दिशा में काम उनकी हालिया फिल्मों में स्पष्ट है । टॉयलेट- एक प्रेम कथा का ट्रेलर और टीज़र देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि अक्षय कुमार सिनेमा को मनोरंजन के रूप में नहीं बल्कि सामाजिक सुधार के एक साधन के रूप में देखते हैं । हमें लगता है कि वह बॉलीवुड में सामाजिक सुधार और प्रगति का सर्वश्रेष्ठ संदेशवाहक है ।"