साल 2007 में आई अक्षय कुमार अभिनीत कॉमेडी-थ्रिलर फ़िल्म भूल भुलैया आज भी लोगों के जहन में जिंदा है । अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहुजा, अमीषा पटेल, परेश रावल, मनोज जोशी, राजपाल यादव और विक्रम गोखले जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी फ़िल्म भूल भुलैया आज भी गुदगुदाती है । और अब इस फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इस फ़िल्म का निर्माण करने वाली प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरिज अब इसके सीक्वल की प्लानिंग कर रही है ।

अक्षय कुमार की भूल भुलैया का आएगा सीक्वल
निर्माता भूषण कुमार काफ़ी समय से इस फ़िल्म के सीक्वल को बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि फ़ाइनली अब इसके सीक्वल कीइ तैयारी शुरू हो चुकी है । कहा जा रहा है कि फ़रहाद सामजी, जो इन दिनों हाउसफ़ुल 4 में बिजी हैं, भूल भुलैया के सीक्वल को लिखेंगे और निर्देशित करेंगे । जैसे ही इस फ़िल्म की शुरूआती चरण पूरे हो जाएंगे उसके बाद मेकर्स इसके लिए कास्टिंग शुरू करेंफ़े । वैसे अभी तक ये भी साफ़ नहीं है कि अक्षय इसमें शामिल होंगे या नहीं ।
हाल ही में अक्षय ने धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फ़िल्म गुड न्यूज की शूटिंग खत्म की है और अब वह सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी हो गए है । इसके बाद वह साउथ की कांचना के हिंदी रीमेक लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आएंगे । दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट भी सामजी ने ही लिखी है ।
यह भी पढ़ें : साल 2019 में अक्षय कुमार अपनी इन फ़िल्मों से बॉक्सऑफ़िस पर मचाएंगे गदर
भूल भुलैया के सीक्वल की बात करें तो अभी तक इसका टाइटल फ़ाइनल नहीं किया गया है । लेकिन ऐसा लगता है कि मेकर्स इसके सीक्वल के लिए भूल भुलैया 2 नाम ही फ़ाइनल कर सकते है । लेकिन अभी ये कन्फ़र्म नहीं है ।
















