बॉलीवुड अभिनेताओं की सेलिब्रिटी स्थिति सिर्फ़ उनकी फ़िल्मों और उनमें मिली सफलता से ही निर्धारित नहीं होती । एक और संकेतक जो उनके स्टारडम को परिभाषित करता है, वह है विज्ञापन मार्केट में उनकी विसिबलिटी । जहाँ तक टेलीविज़न के माध्यम का सवाल है, जनवरी से जून 2024 के लिए TAM AdEx सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट रिपोर्ट के अनुसार, हमें टीवी पर सबसे ज़्यादा दिखने वाले 10 एंडोर्सर मिले हैं ।

विज्ञापन मार्केट में अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को पीछे छोड़ा
रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार टीवी विज्ञापनों में सबसे ज़्यादा दिखाई देने वाले सितारे हैं, जिनकी औसत दृश्यता प्रतिदिन 22 घंटे है। उनके बाद शाहरुख खान हैं, जिनकी औसत दृश्यता प्रतिदिन 20 घंटे है । विज्ञापनों की कुल संख्या में दोनों की हिस्सेदारी 5% है। इन दोनों के बाद महानायक अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी दृश्यता प्रतिदिन 16 घंटे है ।
इस सूची में सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली (9.3 घंटे) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (9.1 घंटे) से आगे हैं। इस सूची में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सारा अली खान और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
इस सूची में एकमात्र नॉन-फिल्मी नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कई साल बाद भी वह विज्ञापन चार्ट पर छाए हुए हैं। वह रणबीर, आलिया और रणवीर जैसे कलाकारों से भी आगे हैं ।
टॉप 10 सबसे ज़्यादा दिखाई देने वाले एंडोर्सर :-
अक्षय कुमार – प्रतिदिन 22 घंटे
शाहरुख़ खान – प्रतिदिन 20 घंटे
अमिताभ बच्चन – प्रतिदिन 16 घंटे
एमएस धोनी – प्रतिदिन 14 घंटे
रणबीर कपूर – प्रतिदिन 12.4 घंटे
आलिया भट्ट – प्रतिदिन 12 घंटे
सारा अली खान – प्रतिदिन 10.9 घंटे
कियारा आडवाणी – प्रतिदिन 10.5 घंटे
रूपाली गांगुली – प्रतिदिन 9.3 घंटे
रणवीर सिंह – प्रतिदिन 9.1 घंटे
















