अक्षय कुमार की देशभक्ति किसी से छुपी हुई नहीं है । और उनकी ये देशभक्ति उनकी फ़िल्मों में भी साफ़-साफ़ देखी जा सकती है । अक्षय की अधिकतर फ़िल्में सामाजिक संदेश लिए हुए होती है । और अक्षय की यही बात उन्हें बॉलीवुड का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनाती है । देश के जवानों के लिए अक्षय कुमार द्दारा शुरू किया गया भारत के वीर फ़ाउंडेशन शहीद सैनिकों के परिवारों की मदद करता है । अक्षय के इस नोबल काम को देशवासियों सहित खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहा है । और इसलिए आज अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी के साथ चाय पर बातचीत की । ये दर असल पीएम मोदी का एक गैरराजनीतिक इंटरव्यू है जिसे अक्षय ने लिया ।

अक्षय कुमार और नरेंद्र मोदी ने अपनी पर्सनल बातें शेयर कीं
जहां देश में हर जगह लोकसभा चुनावी माहौल गरमाया हुआ है वहीं मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी कार्यक्रम से इतर अक्षय को अपना पहला गैरराजनीतिक इंटरव्यू दिया है । अभिनेता अक्षय के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने अपने जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं को साझा किया । वहीं अक्षय ने भी मोदी से अपनी जिंदगी के कुछ राजों को शेयर किया । पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने की बात से लेकर आम खाने की बात तक पर अपने विचारों को साझा किया ।
ये वीडियो हुआ तेजी से वायरल
अक्षय द्वारा लिया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये इंटरव्यू बुधवार 24 अप्रैल को ANI पर रिलीज हुआ है । इंटरव्यू में अक्षय ने पीएम के साथ नॉन पॉलिटिकल बातचीत की । वीडियो टेलीकास्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है ।
While the whole country is talking elections and politics, here’s a breather. Privileged to have done this candid and COMPLETELY NON POLITICAL freewheeling conversation with our PM @narendramodi . Watch it at 9AM tomorrow via @ANI for some lesser known facts about him! pic.twitter.com/Owji9xL9zn
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 23, 2019
मालूम हो कि पिछले कुछ सालों में अक्षय की छवि एक देशभक्त हीरो के तौर पर बनकर उभरी है । उन्होंने आर्मी बैकग्राउंड की कई फिल्में की हैं जिससे उनकी देशभक्ति की इमेज मजबूत हुई. अक्षय कुमार ने एयरलिफ्ट, बेबी, हॉलिडे, रुस्तम फिल्में की । इसके अलावा अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर फिल्म टॉयलेट: एक प्रेमकथा की । अक्षय कुमार की कई बार पीएम से खास मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं ।
यह भी पढ़ें : साल 2019 में अक्षय कुमार अपनी इन फ़िल्मों से बॉक्सऑफ़िस पर मचाएंगे गदर
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, अक्षय ने हाल ही में करीना कपूर खान के साथ अपनी आगामी फ़िल्म गुड न्यूज की शूटिंग खत्म की है । इस फ़िल्म में करीना और अक्षय के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे । इसके अलावा अक्षय हाउसफ़ुल 4 में भी एक अलफ़ तरह के किरदार मेंनजर आएंगे । इस फ़िल्म में अक्षय पहली बार 16वीं सदी के राजा के रूप में दिखाई देंगे । यह एक कॉमेडी फ़िल्म है । इसके अलावा अक्षय जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ अपनी आगामी कॉप ड्रामा सूर्यवंशी की शूटिंग भी शुरू करेंगे ।
















