प्रयागराज में आयोजित हुआ महाकुंभ 2025 अब अपने आख़िरी पड़ाव पर है । महाकुंभ में पवित्र स्नान का आज 43वां दिन है ऐसे में हर कोई पवित्र गंगा में डुबकी लगाना चाहता है । जहां महाकुंभ में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी गंगा स्नान के लिए पहुँच रहे हैं । आज बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई । इतना ही नहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी आज महाकुंभ पहुँची ।

महाकुंभ पहुंचे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ
अक्षय कुमार ने पूजा-अर्चना के बाद संगम में पवित्र डुबकी लगाई । मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा, “यहां आकर बहुत ही अच्छा लगा । यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था है । मैं इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं... इस कुंभ में सभी बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं और जो इंतजाम किया गया है वो बहुत ही अच्छा है । मैं सारे कर्मचारी और पुलिस का धन्यवाद करता हूं ।”
#WATCH | Actor Akshay Kumar takes a holy dip in Sangam waters during ongoing #Mahakumbh in UP's Prayagraj pic.twitter.com/rHRM1XrEB0
— ANI (@ANI) February 24, 2025
VIDEO | Maha Kumbh 2025: Bollywood star Akshay Kumar (@akshaykumar) after taking a holy dip in Triveni Sangam says, "I enjoyed, there is a good arrangement, I thank CM Yogi Adityanath for wonderful arrangement. I remember in 2019 during the last Kumbh, people used to struggle,… pic.twitter.com/GOFdFhcFAZ
— Press Trust of India (@PTI_News) February 24, 2025
इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंची और वहाँ उन्होंने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया ।
महाकुंभ #MahaKumbh2025 का दिव्य अवसर, परमार्थ निकेतन @ParmarthNiketan शिविर में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ @KatrinaKaifFB का आगमन। महाकुंभ, भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण धरोहर है। बॉलीवुड और महाकुंभ का यह मिलन भारतीय समाज की नई सोच का प्रतीक।#Mahakumbh… pic.twitter.com/SO7N3wGZN9— Pujya Swamiji (@PujyaSwamiji) February 24, 2025
महाकुंभ में अब तक देश और दुनिया से 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं । महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व को लेकर अभी से ही आस्थावानों का जमावड़ा होने लगा है । महाशिवरात्रि का अंतिम स्नान पर्व 26 फरवरी को है, इससे पहले ही तीर्थराज में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है । श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुधवार को महाशिवरात्रि मेला पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
















