भारत की सबसे पसंदीदा कोर्टरूम फ्रेंचाइज़ी जॉली LLB की तीसरी किस्त, जॉली LLB 3 अब रिलीज के लिए तैयार है । इस बार मुकाबला और भी मजेदार होने वाला है, क्योंकि अब एक नहीं बल्कि दो जॉली – अक्षय कुमार और अरशद वारसी – एक साथ लौट रहे हैं । अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ जज़ के किरदार में सौरभ शुक्ला नजर आने वाले हैं । और अब मेकर्स ने फ़िल्म के टीज़र की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है जो 12 अगस्त को आने वाला है ।

12 अगस्त को आएगा अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली LLB 3 का टीजर ; जज बने सौरभ शुक्ला की परेशानी- “इस बार दो-दो जॉली एक साथ”

12 अगस्त को आएगा जॉली LLB 3 का टीज़र

19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही जॉली LLB 3 का टीज़र 12 अगस्त को रिलीज किया जाएगा । लेकिन उससे पहले मेकर्स ने एक और फनी वीडियो रिलीज किया है जिसमें जज बने सौरभ शुक्ला का ग़ुस्सा नज़र आ रहा है ।

कोर्ट में मचे शोरगुल और दोनों जॉलीज़ के बीच चल रही तीखी बहसों को लेकर वह साफ़ कहते हैं – “दो-दो जॉली, एक जज और ये अदालत! व्यवस्था बनाए रखना नामुमकिन है!” वीडियो में उनका यह रिएक्शन दर्शकों को खूब गुदगुदा रहा है और फिल्म की टोन को बखूबी सेट कर रहा है।

जॉली LLB 3 को लिखा और निर्देशित किया है सुभाष कपूर ने, जो पहले दो भागों के भी निर्देशक थे । फिल्म को आलोक जैन और अजीत अंधारे ने प्रोड्यूस किया है। इस बार का कोर्टरूम ड्रामा सिर्फ लॉ और जस्टिस तक सीमित नहीं रहेगा—यह ईगो, एविडेंस, और एक्स्ट्रा डोज़ ऑफ ह्यूमर से भरपूर होगा।