सेलिब्रिटीज पर अक्सर दुनियाभर की नजरें टिकी रहती है । यहां तक की उनकी पर्सनल लाइफ़ भी पर्सनल नहीं रहती है । और इसका शिकार चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर कलाकार बनता है । साइबर क्राइम ने सेलिब्रिटी की पर्सनल लाइफ़ को और ज्यादा मुश्किल बना दिया है । हाल ही में ऐसे ही एक साइबर क्राइम का शिकार हुईं कमल हासन की छोटी बेटी अक्षर हासन । बता दें कि अक्षरा हासन की कुछ बेहद प्राइवेट तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दी गई । इन तस्वीरों में अक्षरा हासन अंडरगारमेंट्स में सेल्फी लेती हुई नजर आ रही थी ।

प्राइवेट पिक्चर्स लीक करने वाले के खिलाफ़ अक्षरा हासन ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है

और अब इस मामले में अक्षरा ने सख्ती से एक्शन लिया है और मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है । अक्षरा ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है । पुलिस वायरल तस्वीरों की गंभीरता से जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदिग्ध ने किस तरह से अक्षरा की फोटो हासिल की । बता दें कि अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 के तहत मानहानी का मामला दर्ज हुआ है । इसके अलावा आईटी ऐक्ट की धारा 66 और 66 ई को भी इसमें शामिल किया गया है ।

अक्षरा हासन ने ट्विटर पर अपना दुख जताया

इंटरनेट पर फोटो लीक होने के बाद अक्षरा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'हाल ही में मेरी प्राइवेट तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं । ये किसने किया है और क्यों इसकी अभी मुझे जानकारी नहीं है । मुझे इस बात से काफी दुख पहुंचा है । एक नौजवान लड़की को मजे के लिए इस तरह से बदनाम करना दुर्भाग्यपूर्ण है । जब इसे अपने फायदे और मजे के लिए पब्लिकली शेयर किया जाता है तब मैं अंदर से टूटा हुआ मेहसूस करती हूं । ऐसे समय जब हैशटैग मीटू अभियान के तहत देश भर में सक्रिय हो चुका है, इस तरह का अपराध मानसिक रूप से डिस्टर्ब कर देता है ।'

आपको बता दें कि, 11 नवंबर को अक्षरा ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उस अज्ञात आदमी के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसने उनकी प्राइवेट तस्वीरें लीक की ।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर लीक हुई अक्षरा हासन की बेहद प्राइवेट अंडरगारमेंट्स वाली तस्वीरें

अक्षरा के ट्वीट के बाद पुलिस हरकत में आई और उन्होंने अपनी छानबीन शुरू कर दी । पुलिस ने अपना बयान जारी कर कहा, 'इस मामले की छानबीन मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम टीम कर रही है । आरोपी का पता लगाने के लिए टीम उस सर्वर का आईपी एड्रेस जानने की कोशिश कर रही है जिस जगह से ये फोटोज लीक की गई हैं ।'