
हमने आपको पहले ही बताया था कि, अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फ़िर अपनी कॉमेडी फ़्रेंचाइजी गोलमाल की चौथी किश्त लेकर आने वाले हैं । हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाली इस फ़िल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था ।
इस फ़िल्म का नाम है गोलमाल अगेन, जिसमें एक बार फ़िर अजय देवगन एक्शन कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे । इस फ़िल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि इस फ़िल्म की शूटिंग इस साल के बाद शुरू हो पाएगी लेकिन अब सभी कयासों को ताक पर रखते हुए खबर आ रही है कि इस फ़िल्म की शूटिंग 9 मार्च से शुरू होगी । इस फ़िल्म में पहली बार नील नितिन मुकेश, तब्बू और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे । इस फ़िल्म में प्रकाश राज भी एक हंसाने वाले खलनायक के किरदार में नजर आएंगे । प्रकाश राज इससे पहले अजय देवगन के साथ फ़िल्म सिंघम में काम कर चुके हैं । गोलमाल अगेन में अजय देवगन हमेशा की तरह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे ।
गोलमाल की चौथी किश्त में अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमु भी एक बार फ़िर नजर आएंगे । इन दिनों अजय देवगन राजस्थान में मिलन लुथरिया की आगामी फ़िल्म बादशाहो की शूटिंग कर रहे हैं ।
















