अजय देवगन, सैफ़ अली खान और काजोल अभिनीत तानाजी: द अनसंग वॉरियर अगले साल 2020 के पहले हफ़्ते यानी 10 जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है । ये फ़िल्म इसलिए भी खास है क्योंकि ये अजय देवगन के फ़िल्मी करियर की 100वीं फ़िल्म है । मराठा यौद्धा की वीरता को दर्शाती तानाजी: द अनसंग वॉरियर में जहां अजय देवगन तानाजी मालुसरे की जिंदगी को पर्दे पर उतारते हुए नजर आएंगे वहीं काजोल उनकी पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे के किरदार में और सैफ़ अली खान उदय भान के रोल में दिखाई देंगे ।Tanhaji - The Unsung Warrior: अजय देवगन की तानाजी अब हिंदी के साथ-साथ मराठी में होगी रिलीज

तानाजी: द अनसंग वॉरियर में जय देवगन निभाएंगे लीड रोल

क्योंकि यह फ़िल्म मराठा यौद्धा की वीरता को पर्दे पर उतारती है इसलिए फ़िल्म के डायरेक्टर ओम राउत और अजय ने मिलकर फ़ैसला लिया है कि,तानाजी हिंदी के साथ साथ मराठी में भी रिलीज की जाए । मेकर्स के इस फ़ैसले की वजह है कि वे चाहते हैं कि उनकी फ़िल्म विश्वस्तर तक पहुंचे खासकर हर मराठी घर तक उनकी फ़िल्म पहुंचे ।

इस तरह तानाजी अब हिंदी के साथ-साथ मराठी भाषा में भी रिलीज होगी । मेकर्स का मानना है कि, मराठी योद्धा की कहनी उसी की मातृभाषा में रिलीज करना सौभाग्य की बात है ।

यह भी पढ़ें : BREAKING: अब होगी सबकी छुट्टी क्योंकि अजय देवगन बनने जा रहे हैं 'चाणक्य'

तानाजी की बात करें तो, ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मराठा-मुगलों के बीच की जंग को दिखाया जाएगा । यह फ़िल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी ।