आलिया भट्ट जल्द ही बाहुबली फ़ेम डायरेक्टर एस एस राजामौली की आगामी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म आरआरआर के साथ अपना साउथ डेब्यू करेंगे । इस फ़िल्म में आलिया भट्ट साउथ स्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी । हालांकि आरआरआर में आलिया का छोटा लेकिन बहुत अहम है जो कहानी को एक नया मोड़ देता है । आरआरआर में अपने कैमियो के बाद आलिया को तेलुगू सिनेमा से प्यार हो गया है इसलिए वह एक और तेलुगू फ़िल्म की तैयारी में जुट गई हैं ।

आलिया भट्ट को हुआ तेलुगू सिनेमा से प्यार
सुनने में आ रहा है कि आलिया ने एक और तेलुगू फ़िल्म साइन की है । और वो भी अपने आरआरआर को-स्टार जूनियर एनटीआर के साथ । कहा जा रहा है कि आलिया इस फ़िल्म में जूनियर एनटीआर के अपोजिट नजर आएंगी । इस फ़िल्म की शूटिंग फ़रवरी से शुरू होगी ।
आलिया और जूनियर एनटीआर की इस फ़िल्म को कोरताला शिव, जिसने इससे पहले अभिनेता के साथ 2016 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म Janatha Garage बनाई थी, द्वारा निर्देशित किया जाएगा । और अब जूनियर एनटीआर के साथ कोरताला शिव की यह दूसरी फ़िल्म होगी ।
हैदराबाद से जुड़े विश्वस्त सूत्र ने हमें बताया कि, “आरआरआर के दौरान जूनियर एनटीआर और आलिया काफ़ी अच्छे दोस्त बन गए हैं । उन्होंने ही आलिया को इस फ़िल्म को करने के लिए मनाया था ।”
उम्मीद है कि आलिया को इस फ़िल्म में आरआरआर की तुलना में ज्यादा स्क्रीन टाइम मिले । दिलचस्प बात ये है कि आरआरआर में आलिया रामचरण के अपोजिट नजर आएंगी ।
















