आदित्य रॉय कपूर जल्द ही द नाइट मैनेजर के हिंदी रीमेक से अपना डिजीटल डेब्यू करने जा रहे हैं । आदित्य रॉय कपूर की यह सीरिज बहुप्रतिक्षित सीरिज में से एक है । और अब सुनने में आ रहा है कि आदित्य रॉय कपूर ने श्रीलंका में द नाइट मैनेजर के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है ।

आदित्य रॉय कपूर ने श्रीलंका में शुरू की अपने डिजीटल डेब्यू द नाइट मैनेजर के हिंदी रीमेक की शूटिंग

आदित्य रॉय कपूर ने शुरू की शूटिंग

इस बारें में एक सूत्र ने बताया कि, “आदित्य द नाइट मैनेजर रीमेक के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग के लिए श्रीलंका गए हैं । अभिनेता का शेड्यूल टाइट है और वह श्रीलंका के खूबसूरत परिदृश्य में कुछ रोमांचक दृश्यों को शूट करेंगे ।”

सूत्र ने आगे कहा, “आदित्य शो में एक बहुत गहरा और लेयर से भरपूर किरदार निभा रहे है, जिसके लिए एक निरंतर तैयारी की जरूरत है। समानांतर रूप से, आदित्य अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं, ताकि इस भाग के लिए आवश्यक फिजिक को चित्रित किया जा सके ।” ओटीटी स्पेस में आने वाले युवा पीढ़ी के सितारों में से एक होने के नाते, आदित्य शो में लीड रोल में नजर आएंगे ।

द नाइट मैनेजर दुनिया भर में एक बड़ा हिट रहा और 74वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में कई पुरस्कार अर्जित किए। इस बीच, आदित्य रॉय कपूर के पास साल के लिए एक पैक्ड कैलेंडर है। शो के साथ, पावरहाउस कलाकार के पास इस साल पाइपलाइन में ओम और तमिल हिट फिल्म थडम का रीमेक भी है।