अभिनेता आदर्श गौरव, जो अपनी शानदार अदाकारी और बेहतरीन प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं, अब फैशन की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। सुपरबॉयस ऑफ मालेगांव स्टार फेमस डिज़ाइनर तरुण तहिलियानी के भव्य फैशन शो में अपना रैंप डेब्यू करने जा रहे हैं। इस इवेंट में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, गुरफतेह पीरजादा और कई बॉलीवुड सितारे उनके साथ रैंप वॉक करते नज़र आएंगे। यह आदर्श का पहला बड़ा फैशन शो होगा, जो यह साबित करता है कि वह एक्टिंग, फिटनेस या फैशन – हर क्षेत्र में कुछ नया करने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

आदर्श गौरव पहली बार करेंगे रैंप वॉक
इस नए अनुभव को लेकर आदर्श ने कहा, “मालेगांव के बाद दर्शकों से जो प्यार और सराहना मिली, उसने मुझे और भी आत्मविश्वास से भर दिया है कि मैं नए चैलेंजेस एक्सप्लोर करूं। तरुण तहिलियानी के लिए रैंप पर चलना एक बेहद रोमांचक अनुभव साबित होगा है, और मैं इसमें अपनी स्टाइल और एनर्जी डालने के लिए उत्साहित हूं।”
आदर्श हमेशा से अपने सिंपल लेकिन प्रभावशाली स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। चाहे रेड कार्पेट लुक हो या कैजुअल आउटफिट्स, उनकी फैशन चॉइसेज़ मॉडर्न मिनिमलिज़्म और क्लासिक एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होती हैं। अब जब वह पहली बार रैंप पर उतरने जा रहे हैं, तो फैंस को उनके खास अंदाज़ और आत्मविश्वास से भरी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
आदर्श की फैशन पसंद उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है— प्राकृतिक, बहुमुखी और हमेशा कूल। अब जब वह हाई-फैशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी अनोखी स्टाइल और एनर्जी को रैंप पर कैसे पेश करते हैं।
















