अदा शर्मा, जो अपनी विविध भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं । द केरल स्टोरी में अपने सफल अभिनय के बाद वह एक बार फिर अपने प्रशंसकों को चोंकाने के लिए तैयार हैं। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म द केरल स्टोरी में अपने योगदान के बाद, अदा अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर रही है, और इस बार वह मशहूर शो सनफ्लावर सीजन 2 में नजर आने वाली है।

द केरल स्टोरी फ़ेम अदा शर्मा सीरियस और एक्शन के बाद अब कॉमेडी अवतार में आएंगी नजर ; सुनील ग्रोवर स्टारर सनफ्लावर सीजन 2 में मिला अनूठा रोल

सनफ्लावर सीजन 2 अदा शर्मा

अदा, जो अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा होने तक छुपा कर रखती है, वह इस लोकप्रिय शो के आगामी सीज़न में अपनी भूमिका को लेकर रोमांचित है । अदा ने बताया की, “द केरल स्टोरी में ड्रामा और कमांडो में एक्शन करने के बाद, मैं कॉमेडी करना चाहती थी । यह भूमिका कुछ ऐसी है जिसके बारे में मैं ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती, लेकिन यह एक अनोखा और डरावना किरदार है । पूरा सीज़न इसी के इर्द-गिर्द घूमती है । जैसे ही वह सनफ्लावर सोसाइटी में प्रवेश करती है, सभी के जीवन को उलट-पुलट कर देती है ।

सनफ्लावर सीजन 2 में अपनी भूमिका के अलावा, अदा शर्मा एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म और बस्तर में अभिनय करने के लिए तैयार हैं, जो कि द केरल स्टोरी की टीम द्वारा ही बनाई गई है, जो कि नक्सलियों पर केंद्रित है ।

सुनील ग्रोवर, मुकुल चड्ढा, रणवीर शौरी, आशीष विद्यार्थी, गिरीश कुलकर्णी और अन्य कलाकारों से सजी सनफ्लावर सीज़न 1 ने पहले ही IMDB पर सबसे लोकप्रिय शो में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है । अदा के प्रशंसक सीज़न 2 में उनके शानदार एवं कॉमेडी प्रदर्शन की प्रतीक्षा कर सकते हैं, जो उनकी बहुमुखी अभिनय करियर में एक और उपलब्धि जोड़ देगा ।