
एक तरफ़ अमिताभ बच्चन ने बीते साल फ़िल्म पिंक से अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई सारे पुरस्कार बटोरे, वहीं दूसरी तरफ़ बच्चन बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल से सफ़लता का स्वाद चखा । इन सबसे परे, बच्चन खानदान के चिराग अभिषेक बच्चन दूसरे कामों में व्यस्त थे और अपना ध्यान फ़िल्मों में कम, स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टीम की ओर ज्यादा लगा रहे थे । पिछली अभिषेक 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फ़िल्म हाउसफ़ुल 3 में में नजर आए थे, बहरहाल इस साल अभिषेक कई सारी आगामी फ़िल्मों में नजर आएंगे ।
इस साल अभिषेक जिन फ़िल्मों में नजर आने वाले हैं उन फ़िल्मों में से पहली फ़िल्म है रोनी स्क्रूवाला की फ़िल्म । रोनी स्क्रूवाला, जिसने अपना बैनर लॉंच करने का फ़ैसला किया, ने अभिषेक बच्चन को अपनी आगामी फ़िल्म के लिए साइन किया है । हालांकि फ़िल्म के बारें में सभी जानकारी गुप्त रखी जा रही है लेकिन इतना सुनने में आया है कि इस फ़िल्म को कोई नवोदित निर्देशक निर्देशित करेगा ।
वहीं दूसरी तरफ़, एक और फ़िल्म है जिसे अभिषेक ने साइन किया है । इस फ़िल्म को रजत रावल द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा और लोकप्रिय निर्देशक प्रियदर्शन द्दारा निर्देशित किया जाएगा । चूंकि प्रियदर्शन को साउथ की फ़िल्मों का हिंदी रीमेक बनाने के लिए जाना जाता है, इसलिए हम निश्चित नहीं हैं कि बच्चन उस रीमेक फ़िल्म का हिस्सा होंगे ।
इन दोनों फ़िल्मों के अलावा, हमने आपको पहले भी बताया था कि, अभिषेक बच्चन ने निशिकांत कामत की थ्रिलर ड्रामा फ़िल्म को साइन किया है । अभिषेक प्रभुदेवा की फ़िल्म लेफ़्टी में मुख्य भूमिका निभाएंगे ।
















