25Abbas-Mustan

आपको बता दें कि बॉलीवुड हंगामा ने पहले ही आपको खबर दे दी थी कि बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान एक रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म 'मशीन', जिसमें वह अब्बास के बेटे मुस्तफ़ा बुर्मावला को लॉंच करेंगे, बना रहे हैं । हालांकि इस फ़िल्म की शूटिंग खत्म हो गई है लेकिन फ़िर भी यह फ़िल्म अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है ।

सूत्रों के मुताबिक, फ़िल्म की रिलीज डेट को आगे खिसकाने का मूल कारण इसका अधूरा काम है, जी हां अभी फ़िल्म में ढेर सारा वीएफ़एक्स काम बाकी है जिसके चलते फ़िल्म अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है । चूंकि फ़िल्म के नाम से ही पता चला रहा है कि मशीन फ़िल्म में बहुत प्रचंड एक्शन सीन हैं इसलिए इसमें भारी वीएफ़एक्स काम की जरूरत है, और जिसमें काफ़ी टाइम लगेगा, इसलिए ये फ़िल्म अभी रिलीज नहीं हो सकती ।

आगामी फ़िल्म मशीन, जो फ़रवरी में रिलीज होने वाली थी, अगले कुछ महीनों के लिए आगे खिसका दी गई है । इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में अब्बास के बेटे मुस्तफ़ा अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं और उनके अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी । इस फिल्म की शूटिंग जॉर्जिया में की गई है ।