देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने जा रहे हैं । ऐसे में इसको लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को अपने रेडियो कार्यक्रममन की बातके जरिए देश को संबोधित करेंगे । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज प्रसार भारती द्वारा आयोजितमन की बात @100’ सम्मेलन का उद्घाटन किया । इस मौके पर दिल्ली मेंमन की बातराष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ । कॉन्क्लेव में एक्टर आमिर खान, रवीना टंडन जैसी कई हस्तियों ने शिरकत की । दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो संबोधन के 100वें संस्करण के मौके पर प्रसार भारती द्वारा किया जा रहा है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात @100 कॉन्क्लेव’ में शामिल हुए आमिर खान और रवीना टंडन ; उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मज़ेदार अंदाज में किया थ्री इडियट्स का ज़िक्र

 मन की बात में आमिर खान और रवीना टंडन

मन की बात’ राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म थ्री इडियट्स का भी मज़ेदार अंदाज़ में ज़िक्र किया और फ़िल्म के डायलॉग 'मैं कमजोर विद्यार्थी का हाथ कभी नहीं छोड़ता' को मन की बात से रिलेट किया ।

मन की बातराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और रवीना टंडन के अलावा पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी, संगीतकार रिक्की केज, खिलाड़ी निकहत जरीन और दीपा मलिक, किस्सागो नीलेश मिस्रा, उद्यमी संजीव भीकचंदानी तथा टीवी मोहनदास पई आदि ने हिस्सा लिया ।

कॉन्क्लेव में मौजूद रहे अभिनेता आमिर खान से पत्रकारों ने मन की बात को लेकर एक सवाल पूछा । इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मन की बात का भारत के लोगों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है ।आमिर ने ये भी कहा किमन की बातचर्चा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है । देश के नेता महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं, आगे के विचार रखते हैं और सुझाव देते हैं ।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन गया है । अब हर दिन एक नया स्टार्टअप हो रहा है । पहले भारत आयात करने में दूसरे स्थान पर था, लेकिन अब भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कॉनक्लेव के समापन सत्र मेंमन की बातकार्यक्रम पर बनाया गया डाक टिकट और 100 रुपए के विशेष सिक्के का विमोचन करेंगे । बता दें कि मोदी ने तीन अक्टूबर, 2014 को विजयदशमी के पर्व पर पहली बार आकाशवाणी पर इस कार्यक्रम को शुरू किया था ।