इलैक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मैसिजिंग एप के जमाने में, हाथों से लिखे गए लैटर्स और नोट बहुत मायने रखते है । और ऐसे में सलमान खान लेकर आए हैं नोटबुक, जो इस हफ़्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई है । हालांकि यह बीते जमाने पर बेस्ड है । यह वास्तव में एक पीरियड फ़िल्म तो नहीं है लेकिन यह कश्मीर के कुछ संबंधित मुद्दों और दिल के मामलों के बारे में बात करती है । तो क्या नोटबुक दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब हो पाएगी या यह अपने प्रयास में विफ़ल हो जाती है । आइए समीक्षा करते हैं ।

नोटबुक, एक ऐसे बंधन की कहानी है जो एक दूसरे से मिले बिना दो एकाकी शिक्षकों के बीच विकसित होता है । कबीर (ज़हीर इकबाल) जम्मू बेस्ड है और जिसने एक दर्दनाक घटना के बाद आर्मी की जॉब छोड़ दी है । उन्हें एक परिचित द्वारा श्रीनगर बुलाया जाता है, जो उन्हें वुलर में अपने पिता द्वारा शुरू किए गए स्कूल में शामिल होने की सलाह देते हैं । स्कूल के एकमात्र शिक्षक फिरदौस (प्रनूतन बहल) ने कुछ समय पहले ही स्कूल छोड़ दिया था । वहां कोई अन्य शिक्षक नहीं होने के कारण, कबीर इसमें शामिल होने के लिए सहमत हो जाता है । वुलर एक सुदूर कस्बे में स्थित है और स्कूल एक रंडाउन हाउसबोट में बनाया गया है । आसपास कुछ ही छात्र हैं और कबीर उन्हें पढ़ाना शुरू करते हैं । शिक्षक के डेस्क में दराज में, कबीर उस डेस्क में फिरदौस द्वारा लिखित एक नोटबुक पाता है । उस नोटबुक में फ़िरदौस ने अपने विचार, भय, असुरक्षा, ताकत आदि को लिखा है । जबकि वह वुलर में पढ़ा रही थी । यह बातें कबीर को प्रेरित करने में मदद करती हैं और वह उससे प्यार करने लग जाता है । साथ ही, जिस तरह से छात्र उसके बारे में अत्यधिक बोलते हैं, उससे यह स्पष्ट होता है कि फ़िरदौस बहुत दयालु लड़की है । फिरदौस ने अपनी डायरी में यह भी उल्लेख किया है कि वह जुनैद नामक एक व्यक्ति के साथ संबंध तोड़ रही है । इसके अलावा, एक दिन स्कूल तूफान की चपेट में आ जाता है जिसके दौरान फिरदौस की नोटबुक पानी में गिर जाती है । कबीर इसे बचाने की कोशिश करता है लेकिन असफल हो जाता है । इसके आगे क्या होता है यह बाकी की फिल्म देखने के बाद पता चलता है ।
नोटबुक दरअसल, साल 2014 में आई थाई फ़िल्म टीचर्स डायरी [निथिवत थारटॉर्न द्वारा निर्देशित; कहानी और पटकथा निथिवत थारटॉर्न, सोपना च्विवातकुल, थोड्सापोन थिप्टीनाकोर्न और सुपालर्क निंगसनॉन्ड] का ऑफ़िशियल हिंदी रीमेक है । दरब फारूकी की एडेप्टेड पटकथा असंगत है । इस फिल्म को कथानक में खामियों को ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट को वाटरटाइट किया जाना था । शारिब हाशमी और पायल अशर के संवाद ठीक हैं और फिल्म के संदर्भ में अच्छी तरह से काम करते हैं ।
नितिन कक्कड़ का निर्देशन खराब है, जो यह सोचने पर मजबूर कर देता है उन्होंने इससे पहले अपनी पिछली फ़िल्मों- फ़िल्मिस्तान [2014] और मित्रों [2018] में कितने शानदार ढंग से निर्देशन किया था । पहला संकेत पहले ही दृश्य में दिखाई दे जाता है जिसमें कबीर को अपने अतीत की भयावहता से पीड़ित दिखाया गया है । हालाँकि, इस बिट को सिर्फ एक बार दिखाया गया है । आदर्श रूप से, निर्देशक को कई बार यह दिखाना चाहिए था कि जब वह सशस्त्र बलों में था, तो उसे भयावह प्रकरण की झलक मिल रही थी । दूसरी बात, फ़र्स्ट हाफ़ में एक्शन सीन की जरूरत नहीं है जिसे मेकर्स ने बेवजह जोड़ा जिसका कोई उद्देश्य नहीं है । नोटबुक एक आला, मल्टीप्लेक्स-प्रकार की शहरी फिल्म है और मसाला फाइट की इसमें कोई जगह नहीं है । वास्तव में, यह आला अपील भी एक मुद्दा है क्योंकि दर्शकों को शायद कुछ दृश्यों का सार नहीं मिलेगा । उदाहरण के लिए, वो सीन जहां कबीर फ़िरदौस को ढूंढने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल जाता है । यहां यह समझ के परे लगता है वह फ़िरदौस को पहचानेगा कैसे । अंत में, यह देखकर हँसी आती है कि कबीर ने फ़िरदौस की पुस्तक को कभी पूरा नहीं पढ़ा । वह हर बार कुछ ही पृष्ठ पढ़ता है । ध्यान दें कि वह एक दूरस्थ शहर में है और उसके पास टाइमपास का कोई दूसरा साधन नहीं है । इसके अलावा, वह इस लड़की के लिए पागल हो गया है । ऐसी स्थिति में, उनकी जगह कोई और होता तो उसने वह नोटबुक एक बार में ही पढ़ लेता । यह सब चीजें फ़िल्म के प्रभाव को खत्म कर देता है ।
नोटबुक करीब 2 घंटे लंबी है लेकिन बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती है । परिचय भाग आकर्षक है और जिस तरीके से स्कूल को शुरू में चित्रित किया गया है वह लुभावना है । एक बार को आपको लग सकता है कि स्कूल यहीं कहीं स्थित है । कबीर का अपने नए परिवेश के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करना देखने लायक है । कबीर का बच्चों के साथ दोस्त बनाने का सीक्वंस अच्छा है जबकि इस दौरान हास्य जबरदस्ती का डाला हुआ लगता है । फ़र्स्ट हाफ़ का सबसे अच्छा हिस्सा तब आता है जब कबीर अपनी प्रेमिका डॉली को धोखा देते हुए पकड़ लेता है । और इस दौरान, 'अच्छा सिला दिया' का इस्तेमाल चेहरे पर हंसी लेकर आता है । फ़िल्म का इंटरवल भी आकर्षक है । हालांकि इंटरवल के बाद फ़िल्म बिखर सी जाती है । कबीर पूछताछ करके आसानी से फिरदौस से मिल सकते थे लेकिन निर्माताओं ने ऐसा नहीं होने दिया । इसलिए, यह समझ के परे लगता है । इसके अलावा, फिल्म कश्मीर में आतंकवाद, कश्मीरी पंडितों के पलायन, कश्मीरी बच्चों के लिए शिक्षा का महत्व आदि जैसे कई विषयों से संबंधित है । ये ट्रैक हालांकि अपने मूल प्लॉट से कहीं ज्यादा दिलचस्प है बजाए यह कि ये वास्तव में एक प्रेम कहानी पर बेस्ड फ़िल्म है । फ़िल्म की समाप्ति अच्छी होती है लेकिन प्रभावित नहीं करती ।
नोटबुक, नवोदित कलाकारों के बेहतरीन प्रदर्शन से सजी हुई है क्योंकि दोनों ही नवोदित कलाकार शानदार परफ़ोरमेंस देते है । ज़हीर इकबाल काफी गंभीर लगते हैं और वास्तव में अच्छा काम करते हैं । अपने सख्त लुक के बावजूद, वह अतिसंवेदनशील हिस्से को बहुत अच्छी तरह से निभाते हैं और काफी हद तक प्यारे लगते हैं । प्रनूतन बहल कमाल की दिखती हैं और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी शानदार लगती है । वह शानदार परफ़ोरमेंस देती हैं और निश्चितरूप से वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बना सकती हैं, बर्शर्ते वह उम्दा तरीके से लिखी गई फ़िल्मों को साइन करें । बच्चों की बात करें तो, मीर मोहम्मद मेहरोस (इमरान) का एक महत्वपूर्ण ट्रैक है और वह उस रोल में जंचते है । सोलीहा मकबूल (शमा) बहुत प्यारे लगते हैं । इसके अलावा, मीर मोहम्मद ज़ायन (तारिक), बाबा हातिम (वकार), अदीबा भट (दुआ) और हफ्सा अशरफ काटू (इक़रा) ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ करते हैं । मीर सरवर (इकबाल के पिता), जिन्हें हाल ही में केसरी में देखा गया था, ठीक है । जहूर जैदी (हमीद चाचा), मोजिम भट (जुनैद) और फरहाना भट (डॉली) अच्छे हैं ।
विशाल मिश्रा का संगीत मधुर है । 'नहीं लगदा' सभी गानों में बेहतर है और इसे अच्छी तरह से फ़िल्माया भी गया है । 'बुमरो' पैपी है हालांकि ये अचानक आ जाता है । इसके बाद 'मैं तारे' अच्छा है, हालांकि सलमान खान की आवाज कुछ जगहों पर ठीक से नहीं आती है । 'सफर ’और' लैला’ भूला देने योग्य है । विशाल मिश्रा का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की थीम के अनुसार है ।
मनोज कुमार खतोई की सिनेमैटोग्राफी आश्चर्यजनक है और खूबसूरती से कश्मीर की सूनसान जगहों को कैप्चर करती है । उर्वी अशर कक्कड़ और शिप्रा रावल का प्रोडक्शन डिजाइन समृद्ध है । हाउसबोट में बना स्कूल आकर्षक है । सनम रतनसी की वेशभूषा आकर्षक है । शचींद्र वत्स का संपादन थोड़ा और कसा हुआ हो सकता था ।
कुल मिलाकर, नोटबुक नवोदित कलाकारों के शानदार परफ़ोरमेंस पर टिकी और खूबसूरती से दर्शाई गई फ़िल्म है जो शिक्षा के महत्व पर जोर देती है । बॉक्सऑफ़िस पर यह फ़िल्म, केवल मल्टीप्लेक्स दर्शकों को आकर्षित करेगी ।
















