यदुनाथ फिल्म्स अपने पहले प्रोडक्शन इन गलियों में की रिलीज़ तारीख़ की घोषणा करते हुए रोमांचित है। फिल्म 28 फ़रवरी 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह शानदार रोमांटिक ड्रामा प्रशंसित फ़िल्ममेकर अविनाश दास द्वारा निर्देशित है। अविनाश दास को शी (SHE), रात बाकी है और अनारकली ऑफ़ आरा जैसी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। यह फ़िल्म अपने सम्मोहक कथानक से दर्शकों को लुभाने आ रही है। फिल्म में प्रेम, समाज और सोशल मीडिया के प्रभाव जैसे विषयों को बुना गया है।

जावेद जाफ़री, अवंतिका दासानी और विवान शाह की रोमांटिक ड्रामा इन गलियों में 28 फ़रवरी को होगी रिलीज

जावेद जाफ़री, अवंतिका दासानी और विवान शाह की इन गलियों में

फ़िल्म में दिग्गज अभिनेता जावेद जाफ़री और उभरते सितारे विवान शाह मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दासानी भी इस फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है। अनुभवी कलाकारों के साथ ही नए और प्रतिभावान चेहरे एक साथ परदे पर अपने अभिनय से ऑन-स्क्रीन प्रजेंस को दमदार बना देंगे। यह फिल्म सभी पीढ़ियों के दर्शकों को पसंद आएगी।

फिल्म फ़िल्म के बारे में अपनी उत्सुकता साझा करते हुए, जावेद जाफ़री ने कहा, “आज सोशल मीडिया जब हमारे निजी जीवन को बहुत हद तक प्रभावित कर रहा है, तब 'इन गलियों में' सोशल मीडिया की जटिलताओं को भी उजागर करती है, खासकर रिश्तों में। यह एक ऐसी कहानी है जिससे हर कोई जुड़ सकता है ।”

आज के डिजिटल युग की पृष्ठभूमि पर आधारित इन गलियों में यह बताती है कि सोशल मीडिया किस तरह से रिश्तों और सामाजिक सरोकारों को प्रभावित कर रहा है, निर्मित कर रहा है। इसकी यही कहानी आज के दर्शकों के लिए इसे एक सामयिक और प्रासंगिक कहानी बनाता है।

निर्देशक अविनाश दास अपनी कहानी कहने की शैली को इस आधुनिक कथा में लेकर आए हैं। इसमें सूक्ष्मता भी है और गहराई भी। अमाल मलिक ने फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज किया है। इसे विनोद यादव और नीरू यादव ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का सह-निर्माण अल्कोर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। यह फ़िल्म दर्शकों को एक भावनात्मक यात्रा पर ले जाएगी, जो सोशल मीडिया युग में प्यार के सामने आने वाली चुनौतियों और सुंदरता दोनों को दर्शाती है।

निर्माताओं ने हाल ही में फ़िल्म का पहला पोस्टर जारी किया। फिल्म रिलीज़ से पहले काफ़ी चर्चा में आ गयी है और दर्शक इससे काफी उम्मीदें कर रहे हैं। तो, अपने कैलेंडर में 28 फरवरी 2025 की तारीख पर निशान लगा लें और प्रेम एवं सोशल मीडिया की एक आकर्षक कहानी का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाएं ।