बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने कोरोना संकट की इस मुश्किल घड़ी में अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचा रहे मेडिकल स्टाफ को 1000 पीपीई किट्स डोनेट की है । विद्या बालन ने इसी के साथ और ज्यादा पीपीई किट्स के डोनेशन के लिए एक मुहिम भी चलाई है । लॉकडाउन के कारण घर में रह रहीं विद्या बालन समय-समय पर कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करती हुई नजर आई है ।

विद्या बालन ने मेडिकल स्टाफ़ की सुरक्षा के लिए उठाया कदम
हाल ही में विद्या ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया था इस वीडियो में विद्या एक महिला सफाई कर्मचारी को बड़े ही प्यार से शुक्रिया कह रही थी है तो वैसे ही एक वीडियो में वे मेडिकल में काम कर रहे सारे स्टाफ को भी धन्यवाद दे रही थी । इसके अलावा विद्या ने मास्क इंडिया के तहत एक और वीडियो साझा किया था जिसमे उन्होंने बहुत ही सरल तरीके से घर पर ही मास्क बनाकर दिखाया था । विद्या जानती है कि इस समय सभी का हौसला बढ़ाने की जरूरत है ।
डोनेट की 1000 पीपीई किट्स
विद्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है और उसे कैप्शन दिया है "नमस्ते , आइए इस नाजुक घड़ी में हम पीपीई ( पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) प्रदान करे अपने हेल्थ केअर वर्कर्स के लिए उनकी सुरक्षा के लिए' । विद्या आगे लिखती है, "मैं मेडिकल स्टाफ को 1000 पीपीई किट्स डोनेट कर रही हूं । इसके अलावा हम ट्रिंग के साथ पार्टनरशिप में और 1000 किट्स डोनेट करने के लिए डोनेशन की राशि भी इक्कठा कर रहे है , जिससे यह किट्स जल्द से जल्द भारत में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ तक पहुंचाए जाएंगे । आप भी इसमें सहयोग करते है तो मैं आपको व्यक्तिगत वीडियो के जरिये धन्यवाद कहूंगी, जो कि आप के पास हमेशा रहेगा ।''
विद्या ने इस वीडियो के जरिये बहुत कुछ ऎसी जानकारी दी जिसके बहुत से लोग इसमें शामिल हो सकते है और अपनी ओर से भी पीपीई डोनेट कर राष्ट्र की भलाई में हिस्सा ले सकते है ।
















