विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की कॉमेडी एंटरटेनर बैड न्यूज अपनी रिलीज से बस एक हफ़्ते ही दूर है ऐसे में मेकर्स ने फ़िल्म की सेंसर प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया है । करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी बैड न्यूज अपने ट्रेलर और गानों को लेकर पहले ही खूब सुर्ख़ियाँ बटोर रही है और अब सभी को फ़िल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार है । बैड न्यूज़ के ट्रेलर ने पहले ही लोगों को इसके मजेदार कॉन्सेप्ट के लिए उत्साहित कर दिया है ।

2 घंटे 45 मिनट लंबी विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की कॉमेडी एंटरटेनर बैड न्यूज को CBFC ने दिया ‘UA’ सर्टिफिकेट

विक्की कौशल की बैड न्यूज हुई पास

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसीने बैड न्यूज को ‘UA’ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है । वहीं फ़िल्म का रन टाइम 142 मिनट है यानी यह फ़िल्म 2 घंटे 22 मिनट लंबी है ।

हाल ही बैड न्यूज का गानाजानमरिलीज़ हुआ जिसमें विक्की और तृप्ति के कई सारे इंटिमेट सीन देखने को मिल रहे हैं । इस गाने को लेकर बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली पता चला कि इस गाने को सेफ़्टी के लिहाज़ से करण जौहर ने ख़ुद डायरेक्ट किया था । फिल्म से जुड़े हमारे सूत्रों ने पुष्टि की है कि करण जौहरजानमकी शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद थे । सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “जानम एक बहुत ही पैशेनेट गाना था और इसमें कोई चूक नहीं हो जाए इसके लिए करण पूरे समय सेट पर मौजूद थे साथ गाने के लीड विक्की और तृप्ति डिमरी भी इंटीमेट सीन्स के दौरान सहज महसूस करें। करण अपने कलाकारों की सुरक्षा में विश्वास करते हैं और गाने का सह-निर्देशन करने के लिए कैमरे के पीछे भी थे ।

आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी बैड न्यूज़ को धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के सहयोग से अमेज़न प्राइम द्वारा निर्मित किया गया है । यह फिल्म 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।