कई इंडस्ट्री से आने वाले पैन इंडिया फिल्म्स ने पूरे देश में धमाल मचा कर रखा है। हाल ही में, हमने देखा है कि कई बड़े स्टार्स ने अपने जबरदस्त कंटेंट के साथ पैन इंडिया सिनेमा में कमाल दिखाया है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, स्टूडियो ग्रीन प्रोडक्शन के लीडिंग प्रोडूसर के. ई. गणनावेल राजा एक महत्वपूर्ण असल जीवन पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो कि KGF के लोगों के जीवन पर आधारित होने वाली है।

चियान विक्रम स्टारर थंगालान की नई रिलीज डेट
महत्वाकांक्षी परियोजना थंगालान एक पीरियड ड्रामा है जिसमें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक चियान विक्रम शामिल हैं, और सबसे खास बात यह है कि इसकी कल्पना अद्भुत कहानीकार पा रंजीत ने की है।टीजर रिलीज़ के बाद से, फिल्म दर्शकों के बीच एक गर्म विषय बनी हुई है, और हाल ही में, पोंगल के अवसर पर, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज़ के समय की घोषणा करके दर्शको के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। ऐसे में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “इतिहास खून और सोने से लिखे जाने का इंतजार कर रहा है । #ThangalaanFromApril2024 #HappyPongal #HappyMakarSankranti”
History awaits to be written in blood and gold ??#ThangalaanFromApril2024#HappyPongal? #HappyMakarSankranti? @Thangalaan @chiyaan @beemji @GnanavelrajaKe #StudioGreen @officialneelam @parvatweets @MalavikaM_ @DanCaltagirone @gvprakash @NehaGnanavel @agrajaofficial… pic.twitter.com/fAEZkmpVp1
— Studio Green (@StudioGreen2) January 15, 2024
फिल्म का टीज़र हमें निर्माताओं द्वारा बनाई गई बेहद अलग दुनिया की जानकारी देता है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर पोन्नियिन सेलवन 1 और 2 के बाद चियान विक्रम की पैन इंडिया शैली में वापसी का प्रतीक है, और किरदार में उनका समर्पण, प्रतिबद्धता और बदलाव निश्चित रूप से दिखाई देता है। टीज़र में कुछ खून सूखा देने वाले लम्हे और कलाकारों की देसी अवतार है, जो दर्शकों को उनके कला को लेकर बेहद प्रभावित करेगा। इस फिल्म में मालविका मोहनन, हॉलीवुड अभिनीत डेनियल कैल्टागिरोन और तमिल उद्योग से कुछ प्रमुख नाम भी हैं।
टीज़र में हर तरह के एलिमेंट हैं जो दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं, जैसे की फिल्म का बजट, रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और कैरेक्टराइजेशन। यह फिल्म बिना किसी शक भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करेगी।
थंगालान अप्रैल 2024 में दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ के लिए निर्धारित है, और फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार द्वारा तैयार किया गया है।
















