हम पहले ही फ़िल्म राब्ता में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनॉन की दमदार कैमिस्ट्री को देख चुके हैं और अब एक बार फ़िर ये जोड़ी रोमांस करते हुए नजर आएगी । लेकिन इस बार ये दोनों फ़िल्म में नहीं बल्कि एक म्यूजिक वीडियो में एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे ।

अहमद खान द्दारा कॉरियोग्राफ़्ड रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'पास आओ' में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनॉन रोमांस करते हुए नजर आएंगे । यह कार्निवाल की पृष्ठभूमि में एक पेपी नंबर होगा । 90 के दशक के म्यूजिक वीडियो को ध्यान में रखते हुए, इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो को मुंबई के स्टूडियो में निर्मिति किया जाएगा । इस वीडियो में कई सारे डांसर्स भी इसे फ़ेस्टिव टच देने के लिए नजर आएंगे । सुशांत और कृति की डांस स्किल इस वीडियो में विशेष रूप से नजर आएगी ।

भूषण कुमार द्दारा प्रोड्यूस इस वीडियो के बारें में खबर है कि इसके लिए सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनॉन ने पहले ही तीन दिन की शूटिंग कर ली है ।