
जब से कपिल शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से लौटते हुए सुनील ग्रोवर के साथ फ़्लाइट में झगड़ा किया तब से न केवल सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से अपनी दूरी बना ली है बल्कि कपिल के शो 'द कपिल शर्मा शो' को भी छोड़ दिया । सुनील के जाने के बाद कपिल पर अपने शो को आगे बढ़ाने और गिरती टीआरपी को फ़िर से बढ़ाने की जिम्मेदारी आ गई है वहीं दूसरी तरफ़, सुनील ग्रोवर उसके बाद से ही लाइव शो में खुद को व्यस्त रख रहे हैं ।
कपिल से अलग होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सुनील अपना कोई शो लेकर आ रहे हैं हालांकि सुनील ने इस बात से इंकार नहीं किया कि उन्हें कई शो के ऑफ़र आए लेकिन उन्होंने अभी तक किसी के लिए भी हामी नहीं भरी है । लेकिन सुनने में आया है कि एक रिएल्टी शो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' को होस्ट करने के लिए उन्हें अप्रोच किया गया । हालांकि पिछले सीज़न के होस्ट कृष्णा अभिषेक और मोना सिंह इस शो को फ़िर से होस्ट करेंगे या नहीं कहना अभी अनिश्चित हैं, लेकिन इतना तय है कि आगामी सीजन में अनु मलिक और फ़राह खान इसके बेहतरीन मेजबान के रूप में होंगे ।
वहीं दूसरी तरफ़, यह अफ़वाह है कि सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर की तिकड़ी प्रीति सिमोन के आगामी 26-एपिसोड सीरिज के लीड स्टार के तौर पर नजर आएंगे । जहां तक कपिल शर्मा की बात है, वे अपने शो को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं क्योंकि खबरें आ रही हैं चैनल उनके शो की गिरती टीआरपी के चलते उनका कॉंट्रेक्ट बढ़ाने के मूड में नहीं है इसलिए बहुत जल्द कपिल का शो बंद हो जाएगा । इसके साथ-साथ कपिल अपनी आगामी फ़िल्म फ़िरंगी में भी खुद को व्यस्त रख रहे हैं । इस फ़िल्म को राजीव ढींगरा द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । इस फ़िल्म में इशिता दत्त मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी ।
















