28 फ़रवरी को श्रीदेवी की अचानक मौत से हर कोई सन्न रह गया था । न केवल बॉलीवुड बल्कि पूरा देश श्रीदेवी के निधन से सदमे में आ गया था । आपको बता दें कि, अपने भांजे मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला की शादि में शरीक होने के लिए श्रीदेवी दुबई गई थी जहां एक होटल के बाथरुम में वे मृत पाई गई थी । श्रीदेवी की यूं अचानक मौत से कई सवाल खड़े हुए थे जिसके बाद इस मामले की जांच की गई जिसमें पाया गया कि, श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई है । लेकिन भारत की पहली महिला सुपरसुटार मानी जाने वाली श्रीदेवी की असमय मौत ने कुछ लोगों के मन में शक का कीड़ा पैदा कर दिया ।

श्रीदेवी की जांच पर होगी सुनवाई
और उन लोगों में से एक थे छोटे-मोटे फ़िल्ममेकर सुनील सिंह, जिसने श्रीदेवी की असमय मौत की फ़िर से जांच की मांग करते हुए एक याचिका दायर की । हालांकि इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुना दिया था लेकिन अब फ़िर से ये मुद्दा खड़ा हो गया है । और अब इस मामले में लेटेस्ट अपडेट ये है कि, श्रीदेवी की मौत की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करने के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका स्वीकार कर ली है और इसके लिए सुनवाई शुक्रवार को की जाएगी ।
ऐसा पहली बार नहीं है जब सुनील सिंह ने पीआईएल दर्ज करने की कोशिश की हो । इससे पहले भी मार्च महीने में होटल कर्मचारियों से, जहां श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी, बात करने के बाद उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की थी । उन्होंने कहा कि परिवार और होटल कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत दो संस्करणों में विसंगतियां थीं और इसलिए उन्होंने आग्रह किया कि श्रीदेवी की अचानक मौत के संबंध में कुछ गड़बड़ है ।
दिल्ली हाई कोर्ट ने इस याचिका को पहले रद्द कर दिया था
इसी बाबत मार्च में सुनील ने दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले में फ़िर से जांच की मांग करते हुए एक जनहित याचिका दायर की लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने श्रीदेवी की मौत की जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए इस याचिका को रद्द कर दिया । पीठ ने कहा कि भारत व दुबई के अधिकारियों ने इस मामले की जांच की है और अब इसमें जांच की कोई जरूरत नहीं है । उन्होंने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय हित में था ।
यह भी पढ़ें : 'भारत में श्रीदेवी की मौत की जांच कराने की कोई जरूरत नहीं'-दिल्ली हाई कोर्ट
इस बीच, श्रीदेवी का परिवार यानी बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटीयां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपने घर और जिंदगी की शान की मौत के बाद खुद एक दूसरे के साथ संभालने की पूरी कोशिश कर रही है । जहां बोनी अपनी प्यारी पत्नी श्रीदेवी की जिंदगी पर फ़िल्म बनाने की तैयारी कर रहे है वहीं उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी करण जौहर की फ़िल्म धड़क के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी मे है । हाल ही में बोनी अपनी दोनों बेटियो के साथ सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी में देखे गए थे ।
















