6 साल बाद धड़क (2018) की सीक्वल, धड़क 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है । करण जौहर निर्मित धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी पहली बार किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं । और आज फाइनली धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें सिद्धांत और तृप्ति की केमिस्ट्री के साथ-साथ एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है ।

Dhadak 2 Trailer: धड़क 2 को सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की इंटेंस केमिस्ट्री ने बनाया इमोशनल लव स्टोरी ड्रामा ; ट्रेलर ने किया इंप्रेस

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर की शुरुआत होती है निलेश और विधि से जिन्हें कॉलेज में प्यार हो जाता है। उनकी जिंदगी खुशहाल चल रही होती है कि तभी विधि के परिवार वालों को निलेश के बारे में पता चल जाता है। छोटी जाति के होने के चलते निलेश को अपमानित किया जाता है। उसे मारा जाता है। उस पर कीचड़ उछाला जाता है। उसके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। वह विधि से दूर होने की बात करता है लेकिन वह उसका साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।सामाजिक चुनौतियों से जीतकर क्या निलेश और विधि एक साथ रह पाएंगे या नहीं, फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द है।

धड़क 2 में तृप्ति डिमरी, सिद्धांत चतुर्वेदी, सौरभ सचदेव, मंजिरी पुपाला, विपिन शर्मा, दिशांक अरोड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल  ने किया है। फिल्म इसी साल 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।