डियर ज़िन्दगी के बाद, शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट एक बार फ़िर साथ काम करने जा रहे हैं । लेकिन इस बार शाहरुख खान अभिनेत्री आलिया भट्ट के स्क्रीन शेयर नहीं करेंगे बल्कि एक निर्माता के रूप में काम करेंगे । शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली आगामी फ़िल्म डार्लिंग्स लीड रोल में नजर आएंगी । जल्द ही इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी । सुनने में आया है कि कुछ समय पहले जब आलिया को डार्लिंग्स फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई थी तो उन्हें यह बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी । डार्लिंग्स की कहानी एक विचित्र माँ बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है ।

डियर जिंदगी के बाद अब डार्लिंग्स में शाहरुख खान के साथ काम करेंगी आलिया भट्ट, निभाएंग़ी ये रोल

शाहरुख खान और आलिया भट्ट की डार्लिंग्स

डार्लिंग्स के साथ जसमीत के रेने बतौर निर्देशक डेब्यू कर रही हैं, जिन्होंने कई फिल्मों पर एसोसिएट डायरेक्टर और चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है और पहले फोर्स 2, फन्नी खान व पति पत्नि और वो जैसी फिल्में लिखी हैं । फिल्म में आलिया की मुख्य भूमिका के साथ-साथ शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू जैसे कलाकार हैं । कहा जाता है कि यह एक प्यारी मां-बेटी की जोड़ी, जो आलिया और शेफाली द्वारा निभाई गई है, के बारे में एक विचित्र कहानी है, जो ज़िंदगी में पागलपन से भरपूर परिस्थितियों से गुजरती हैं ।

सूत्र ने कहा, “यह मुंबई में एक मध्यम वर्गीय परिवार के बैकड्रॉप पर स्थापित है और दो महिलाओं के जीवन को दर्शाया गया है, जहाँ उन्हें असाधारण परिस्थितियों में साहस और प्यार मिल जाता है”,सूत्र ने कहा । बता दें कि इससे पहले शाहरुख और आलिया भट्ट ने पहली बार गौरी शिंदे की डियर जिंदगी में साथ काम किया था, जो महत्वपूर्ण और व्यावसायिक दोनों मोर्चे पर सफल साबित हुई है ।

इस सप्ताह फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है और सूत्र के अनुसार, “डार्लिंग्स की शूटिंग 2021 के पहले तिमाही में शुरू की जाएगी । बल्कि फिल्म को इस साल ही रिलीज करने की तैयारी भी है । प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है और टीम मुंबई में बहुत जल्द शूटिंग शुरू करने की तैयारी में है ।”

शाहरुख खान प्रोडक्शन के पास कई फ़िल्में हैं

डार्लिंग्स के अलावा, शाहरुख खान प्रोडक्शन की टीम प्रोडक्शन फ्रंट पर कई फिल्मों पर काम कर रही है, जिसमें बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा अभिनीत लव हॉस्टल जो फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है और अभिषेक बच्चन के साथ बॉब बिस्वास पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में हैं। मूवी समर 2021 ओपनिंग के लिए तैयार है। कई अन्य विषय हैं जो हरि झंडी के कगार पर है, जिनमें शाहरुख खान का अगला अभिनय कार्यकाल शामिल है, जिसकी शूटिंग वायआरएफ प्रोडक्शन की पठान के बाद शुरू होने की उम्मीद है।

शाहरुख वर्तमान में पठान के लिए शूटिंग कर रहे हैं, जो एक एजेंट के रूप में दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आएंगे। दूसरी ओर जॉन अब्राहम पठान में एक विलन का किरदार निभा रहे हैं। सुपरस्टार के लिए पठान का अनुसरण राजकुमार हिरानी की आगामी सोशल कॉमेडी होने की उम्मीद है ।