शाहरुख खान पिछले दिनों अमेरिका के लॉस एंजलिस में अपनी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे । और कहा जा रहा है की, शूटिंग के दौरान शाहरुख हादसे का शिकार हो गए । शूटिंग के दौरान शाहरुख की नाक में चोट लगी जिसके बाद आनन फ़ानन में उनकी नाक की सर्जरी करवानी पड़ी । हालांकि शाहरुख खान अब भारत आ चुके हैं और अब उनकी हालत बेहतर है ।

शाहरुख खान को लगी चोट
खबरों के मुताबिक़, शाहरुख लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे और उनकी नाक में चोट लग गई । उससे खून बहने लगा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया । उनकी टीम को डॉक्टरों ने सूचित किया कि चिंता की कोई बात नहीं है और रक्तस्राव को रोकने के लिए शाहरुख को एक छोटी सी सर्जरी करानी होगी । ऑपरेशन के बाद शाहरुख को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया ।
हालांकि शाहरुख या उनकी टीम की तरफ से इस एक्सीडेंट को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है ।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शाहरुख शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हों । इससे पहले भी वह कई बार चोटिल हो चुके हैं । 2017 में रईस की शूटिंग के दौरान उनके घुटने और चेहरे में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें माइनर सर्जरी करवानी पड़ी थी । 2013 में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद उन्होंने 8 सर्जरी करवाई थीं । 2009 में भी चोट लगने पर उनके बाएं कंधे की सर्जरी हुई थी ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही जवान फ़िल्म में एक बार फिर एक्शन अवतार में नज़र आएँगे । एटली कुमार निर्देशित जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।
















