ॠतिक रोशन से विवाद के बाद, कंगना रानौत बुरे कारणों से लगातार सुर्खियों में बनी हुईं है लेकिन यहां कंगना के संबंध में एक अच्छी खबर है । उनकी ऐतिहासिक फ़िल्म मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ़ झांसी, जो अगले साल जनवरी तक पूरी हो जाएगी, के बाद, अपनी अगली फ़िल्म की तैयारी शुरू करेंगी जो उसके अगले साल आएगी । लेकिन यह उनकी निर्देशन की पहली फ़िल्म तेजु नहीं होगी, बल्कि एक थ्रिलर फ़िल्म होगी और इस बारें में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फ़िल्म को प्रेरणा अरोड़ा और क्रिएज एंटरटेनमेंट के अर्जुन एन कपूर द्दारा प्रोड्यूस किया जा सकता है ।

ट्रेड सूत्र के मुताबिक, ''कंगना, मणिकर्णिका के बाद अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित है । दिलचस्प बात यह है कि यह एक महिला-केंद्रित फिल्म नहीं है जिसके लिए कंगना जानी जाती हैं, बल्कि यह एक जासूसी कहानी वाली थ्रिलर फ़िल्म है जिसे एक नवोदिtर निर्देशक द्दारा निर्देशित किया जाएगा । इस फ़िल्म में कंगना के अपोजिट कोई बड़ा हीरो कास्ट किया जाएगा । फ़िल्म की स्क्रिप्ट फ़ाइनल कर ली गई है और फ़िल्म के लिए कलाकारों की खोज शुरू कर दी गई है । पहले तेजु, मणिकर्णिका के बाद कंगना की अगली फ़िल्म थी, लेकिन अब यह नहीं बल्कि जासूसी थ्रिलर फ़िल्म होगी । माणिकर्णिका, के बाद अभिनेत्री इस फिल्म की तैयारी शुरू कर देंगी, क्योंकि तेजू को 2018 के मध्य तक स्थगित कर दिया गया है । तेजू, जो एक 80 वर्षीय महिला की कहानी है, एक महंगी और चैलेजिंग फ़िल्म है जिसमें भारी वीएफ़एक्स की जरूरत पड़ेगी और जिसके फ़लस्वरूप यह फ़िल्म काफ़ी समय लेगी इसलिए कंगना ने थ्रिल्रर फ़िल्म को पहले करने का फ़ैसला किया ।''

मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी के दो शूटिंग शेड्यूल पहले ही पूरे हो चुके है और अब अगले महीने से इसका तीसरा शेड्यूल शुरू हो जाएगा । आपको बता दें कि यह फ़िल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित बायोग्राफ़िकल फ़िल्म है जिसे कृष द्दारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो द्वारा कमल जैन के साथ मिलकर निशांत पिटी द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है । इस फ़िल्म में कंगना मुख्य किरदार रानी लक्ष्मीबाई का किरदार अदा कर रही है । इस फ़िल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी तक खत्म हो जाएगी । यह फ़िल्म साल 2018 में अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।