महामारी के बाद सूर्यवंशी और बच्चन पांडे जैसी बैक टू बैक दो फ़िल्में देने वाले अक्षय कुमार अब अपनी अगली फ़िल्म की रिलीज की तैयारी में जुट गए हैं । अक्षय कुमार की अगली फ़िल्म है मिशन सिंड्रेला, जिसमें अक्षय के साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी । लेकिन अक्षय की यह फ़िल्म थिएटर में नहीं बल्कि डायरेक्ट टू डिजीटल रिलीज होगी । रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी मिशन सिंड्रेला ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म, Disney+ Hotstar पर रिलीज होगी । मिशन सिंड्रेला असल में तमिल क्लासिक रत्सासन का ऑफ़िशियल हिंदी रीमेक है । और अब अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की मिशन सिंड्रेला को लेकर बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है ।

SCOOP: अक्षय कुमार की मिशन सिंड्रेला 29 अप्रैल को डायरेक्ट इस ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर होगी रिलीज ; फ़िल्म की पैकेज्ड डील से मेकर्स को हुआ 20 करोड़ रु का प्रोफ़िट

अक्षय कुमार की मिशन सिंड्रेला को मिली रिलीज डेट

जैकी भगनानी और वाशु भगनानी द्दारा प्रोड्यूस मिशन सिंड्रेला की ओटीटी रिलीज के बारें में हमें विश्वस्त सूत्र ने बताया कि, “मिशन सिंड्रेला Disney+ Hotstar पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी । लक्ष्मी के बाद अक्षय की यह दूसरी फ़िल्म है जो Disney+ Hotstar पर रिलीज होगी ।”

20 करोड़ रुपये का प्रोफ़िट हुआ

फ़िल्म के सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स पहले ही बेचे जा चुके हैं । इस तरह से कुल मिलाकर मिशन सिंड्रेला की पैकेज्ड डील से मेकर्स को लगभग 20 करोड़ रुपये का प्रोफ़िट हुआ है । इस बारें में सूत्र ने हमें बताया कि, “मिशन सिंड्रेला असल में बड़े पर्दे लायक नहीं है जो बड़ी संख्या में दर्शक जुटाए । अक्षय और मेकर्स दोनों इस बात को अच्छे से जानते हैं । वहीं दूसरी ओर, अक्षय की एक्टिंग़ फीस सहित फ़िल्म का कुल बजट 175 करोड़ रुपये था । बेल बॉटम को थिएटर में रिलीज कर मेकर्स पहले ही नुकसान उठा चुके हैं ऐसे में वह एक और नुकसान के लिए तैयार नहीं है । इसलिए सभी पहलूओं पर गौर करके उन्होंने अपनी फ़िल्म को फ़ाइनली डायरेक्ट डिजीटल प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज करने का फ़ैसला किया ।”

मिशन सिंड्रेला से भी मेकर्स को थोड़ा बहुत प्रोफ़िट हुआ

अक्षय और मिशन सिंड्रेला के प्रोड्यूसर्स भगनानी एक और फिल्म साथ कर रहे हैं, बड़े मियां छोटे मियां । तो मिशन सिंड्रेला से भी मेकर्स को थोड़ा बहुत प्रोफ़िट हुआ है उससे बेल बॉटम के नुकसान की भरपाई हो जाएगी । और फ़िर इसका इस्तेमाल बड़े मियां छोटे मियां के प्री-प्रोडक्शन में किया जाएगा । यह कारोबारी फ़ैसला सोच समझ कर लिया गया है क्योंकि इस साल अक्षय की कुल 5 फ़िल्में रिलीज होने वाली हैं ऐसे जैम पैक कैलेंडर में मिशन सिंड्रेला बीच में पिस जाएगी । इसलिए सभी ने मिलकर इस फ़िल्म को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने का फ़ैसला लिया ।