बॉलीवुड के सुल्तान कहे जाने वाले सलमान खान पिछले तीन दशक से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे है । सलमान खान ने अपने फ़िल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं जिसकी वजह से वह आज बॉलीवुड के नंबर वन सुपरस्टार में से एक है । राजश्री प्रोडक्शन की सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फ़िल्म मैंने प्यार किया से सलमान ने अपनी अलग पहचान बनाई । हाल ही में पता चला है कि, सलमान खान को पहला ब्रेक फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ ने दिया था । कैलाश सुरेंद्रनाथ ने उन्हें एक टीवी विज्ञापन से लॉन्च किया । इसके बाद कैलाश ही सलमान के गुरु भी बन गए ।

सलमान खान को पहला एड ब्रेक स्विमिंग पूल में एक लड़की को इंप्रेस करने के कारण मिला

सलमान खान ने पहला एड आयशा श्रॉफ़ के साथ किया

27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे सलमान ने इस बारें में तारा शर्मा के शो में हाल ही में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्हें पहला ऐड मिला था और उसकी बैकग्राउंड स्टोरी क्या थी । सलमान ने बताया कि एक लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश के चलते उन्हें ये ऐड मिल गया था ।

शो के दौरान सलमान ने कहा कि, 'एक दिन मैं सी रॉक क्लब में स्विमिंग कर रहा था । वहां एक लड़की लाल रंग की साड़ी पहनकर निकली । मैंने उसे इंप्रेस करने के लिए पानी में छलांग लगा दी और अजीबो-गरीब तरीके से स्विमिंग करने लगा । जब मैं तैरते हुए दूसरी ओर पहुंचा तो देखा कि वो लड़की वहां से जा चुकी थी । इसके बाद मुझे फार प्रोडक्शन से कॉल आया । उन्होंने कहा कि वो मुझे एक ऐड में कास्ट करना चाहते हैं । मैं हैरान रह गया कि ये ऑफर मुझे कैसे मिला । मैं अपनी आंटी के साथ कैलाश से मिलने पहुंचा ।

एड में किया पहली बार कैमरा फ़ेस

मैंने उनसे कहा कि ठीक है मैं ऐड कर लूंगा लेकिन आपको मेरा नंबर किसने दिया । तब उन्होंने बताया कि जिस लड़की को तुम इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे वो मेरी गर्लफ्रेंड है । उसी ने मुझे बताया कि तुम अच्छी स्विमिंग कर लेते हो । वो इस ऐड को मालदीव में शूट करना चाहते थे और उन्हें कोई ऐसा चाहिए था जो अच्छी स्विमिंग जानता हो । मैं और जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा ने ही समुद्र के अंदर जाकर स्विमिंग की थी । तो इस तरह मैं पहली बार कैमरे के सामने आया था ।'

यह भी पढ़ें : सलमान खान की राधे में दिखेंगे कोरियन स्टाइल के एक्शन सीन, बोर्ड पर आई कोरियन स्टंट टीम

सलमान के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फ़ि्ल्म दबंग 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई । इस फ़िल्म ने बॉक्सऑफ़िस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है । और अब इसके बाद सलमान अपनी ईद 2020 में रिलीज होने वाली फ़िल्म राधे की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे ।