सलमान खान को मिल रही धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । एक बार फिर भारत का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी गोल्डी बराड़, जिस पर सिद्धु मूसेवाला के मर्डर का आरोप है, ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है । कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कहा है कि सलमान खान उसकी हिट लिस्ट में हैं । पिछले कुछ समय से सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं ।

मोस्ट वॉन्टेड अपराधी गोल्डी बराड़ ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी ; “सलमान हमारे टारगेट पर है, जैसे ही मौक़ा मिलेगा मार देंगे”

सलमान खान को मारना टारगेट

आजतक के साथ बातचीत में गोल्डी बराड़ ने सिद्धु मूसेवाला के मर्डर का आरोप क़बूल करते हुए कहा कि, यदि उसे मौक़ा मिला तो वह सलमान को ज़रूर मारेगा क्योंकि सलमान उनके टारगेट पर है । उसने यह भी कहा कि, वे कोशिश करते रहेंगे और जब सफल होंगे तो सबको पता लग ही जाएगा । बरार ने कहा कि उसे उसके भाई साहब, लॉरेंस बिश्नोई ने बताया था कि सलमाना ने माफी नहीं मांगी है । बाबा दया सिर्फ तब दिखाते हैं, जब कोई माफी के काबिल होता है । इससे पहले लॉरेस बिश्नोई भी एक इंटरव्यू में यह कह चुका ये बात कही थी कि सलमान खान को मारना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा गोल है ।

जांच एजेंसी एनआइए (NIA) भी अपनी चार्जशीट में ये बता चुकी है कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में इस वक्त 700 से अधिक शूटर्स एक्टिव हैं ।  

ये पहली बार नहीं है जब गैंगस्टर ने सलमान को मारने की बात कही है । इस साल की शुरुआत में सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी । सलमान को गैंग की तरफ से कई धमकी भरे मेल मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी ।