नवोदित कलाकारों के मसीहा माने जाने वाले सलमान खान एक बार फ़िर एक नए चेहरे को बॉलीवुड में लॉंच करने जा रहे है । करीब दो महीने पहले हमने आपको बताया था कि सलमान खान एक और स्टार किड को हिंदी सिनेमा में लॉंच करेंगे और वो स्टार किड कोई और नहीं बल्कि, दिग्गज अभिनेत्री नूतन की पोती, और मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल है । बता दें कि, मोहनीश बहल, जो सलमान के पसंदीदा को-स्टार रह चुके हैं, ने सलमान के एक साथ कई हिट फ़िल्में दी हैं । प्रनूतन बहल को ज़हीर इकबाल के अपोजिट नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनने वाली अपकमिंग फिल्म, जिसे सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, में लॉंच किया जाएगा ।

सलमान खान बने एक और स्टार किड के मसीहा, अब मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को करेंगे अपनी फ़िल्म में लॉंच

सलमान खान ने स्वैग से किया प्रनूतन का स्वागत

फ़िल्म मैंने प्यार किया, हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन जैसी कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों में मोहनीश ने सलमान के साथ स्क्रीन शेयर की है । सलमान के इस जेस्चर से मोहनिश काफ़ी खुश हैं । वहीं सलमान ने ट्वीटर पोस्‍ट के जरिए नूतन की पोती प्रनूतन की धमाकेदार अंदाज में स्‍वागत किया है ।

सलमान प्रनूतन के साथ अपने बचपन के दोस्त के बेटे ज़हीर को लॉंच करेंगे । ज़हीर को एक बार सलमान ने एक संगीत सेरेमनी में डांस करते हुए देखा और तभी सलमान ने ज़हीर को बॉलीवुड में लॉंच करने का फ़ैसला कर लिया था ।

यह भी पढ़ें : अब सलमान खान अपनी नई खोज- ज़हीर इकबाल को बनाएंगे सुपरस्टार

प्रनूतन और ज़हीर की आगामी फ़िल्म की बात करें तो, अभी तक इस फ़िल्म का नाम तय नहीं हुआ है । लेकिन सुनने में आया है कि इस फ़िल्म की शूटिंग इस महीने से शुरू होने की उम्मीद है । और ज़हीर ने अपने रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है । बताया जा रहा है कि यह एक लव स्टोरी होगी । यह फ़िल्म सलमान खान प्रोडक्शन के सहयोग के साथ अश्वनि वर्दे और मुराद खेतानी के बैनर सिने 1, स्टूडियोज के तहत प्रोड्यूस की जाएगी ।