अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफ़ान लेकर आई हैं जो इतनी जल्दी शांत होने का नाम लेगी । रिलीज के दूसरे हफ़्ते भी पुष्पा 2: द रूल ने रिकॉर्ड बनाना नहीं छोड़ा । महज़ 10 दिनों में पुष्पा 2 का कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार चला गया है । और इतना ही नहीं फ़िल्म ने दूसरे हफ़्ते के कलेक्शन के साथ एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है ।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने दूसरे हफ़्ते भी बनाया रिकॉर्ड
सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज़ के पहले हफ़्ते [8 दिन ; गुरुवार रिलीज़] जहां 433.50 करोड़ रू का कलेक्शन किया वहीं दूसरे वीकेंड कुल 128 करोड़ रू की कमाई की । इस तरह पुष्पा 2 (हिंदी) अब तक कुल 561.50 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।
और इसी के साथ पुष्पा 2 दूसरे वीकेंड में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर पहुँच गई है । पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर हिंदी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है जिसमें शामिल हैं रणबीर कपूर की एनिमल, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 ।
सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित, पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं ।
ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी पुष्पा 2 की कमाई रुकने वाली नहीं है । क्योंकि अभी इसके पास और एक हफ़्ता है सोलो परफॉर्म करने का । क्योंकि फिर 25 दिसंबर को वरुण धवन की एटली निर्देशित बेबी जॉन थिएटर में रिलीज हो जाएगी जिससे इसका कलेक्शन प्रभावित होगा ।
दूसरे वीकेंड पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप फ़िल्में :-
पुष्पा 2: द रूल – 128 करोड़ रुपये
एनिमल – 95.39 करोड़ रुपये
स्त्री 2 – 93.85 करोड़ रुपये
गदर 2 – 90.47 करोड़ रुपये
जवान – 88.66 करोड़ रुपये
बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न – 80.75 करोड़ रुपये
















