प्राइम वीडियो ने आज अपनी बिल्कुल नई सीरीज, द पिरामिड स्कीम की घोषणा की है। द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस, श्रेयांश पांडे द्वारा बनाई गई और आशीष शुक्ला और श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्टेड यह ड्रामा सीरीज महत्वाकांक्षा और उसके परिणामों पर एक मजेदार लेकिन सोचने पर मजबूर करने वाला नजरिया पेश करती है।

पंचायत मेकर TVF ने अनाउंस की रणवीर शौरी, शेखर सुमन के साथ द पिरामिड स्कीम ; 2026 में प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

रणवीर शौरी, शेखर सुमन की सीरिज द पिरामिड स्कीम

द पिरामिड स्कीम एक बेचैन युवक गोल्डी की कहानी है, जिसकी मल्टी-लेवल मार्केटिंग बिज़नेस के ज़रिए अमीर बनने की चाहत, परेशानी से भरे एक रोलरकोस्टर में बदल जाती है। इस तरह से यह न सिर्फ उसका भविष्य, बल्कि उसकी जॉइंट फैमिली का प्यार और विश्वास भी दाँव पर लग जाता है। इस सीरीज में परमवीर चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, स्मिता बंसल और अल्फिया जाफरी सहित कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।

9fa9c882-1a9f-4bea-b7d4-421b033f6e56

2026 में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने जा रही द पिरामिड स्कीम  में हैं अचानक से आने वाले ट्विस्ट, हँसी के पल, दिल टूटने की भावनाएँ और हसल कल्चर की असली झलक, जो दिखाती है कि बड़े सपनों के पीछे लोग कितनी दूर तक जाते हैं और इस सफर में एक इंसान अपनी कौन सी दौलत खो सकता है। तो अधिक अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ।