उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है । इस मामले में अब अभिनेत्री स्वरा भस्कर समेत, ट्विटर इंडिया के मनीष माहेश्वरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है । ये शिकायत दिल्ली के तिलग मार्ग थाने में कराई गई है, आरोप है कि गाजियाबाद में हुई बुजुर्ग के साथ पिटाई के मामले में इन सभी ने भड़काऊ ट्वीट किया । एडवोकेट अमित आचार्य द्वारा ये शिकायत दर्ज कराई गई है । इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्वरा भास्कर पर आरोप है कि उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जो बाद में फेक निकला ।

स्वरा भास्कर के खिलाफ़ शिकायत दर्ज
इस पोस्ट के स्वारा पर कार्रवाई की मांग उठने लगी। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया हैंडल पर स्वरा के लाखों फॉलोअर्स हैं ऐसे में सेलेब्स को जिम्मेदार होना चाहिए। पर स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए 'नागरिकों के बीच नफरत फैलाने' का काम किया है ।
दरअसल, स्वरा भास्कर ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था, जिसमें कहा जा रहा था कि एक बुजुर्ग को वंदे मातरम बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है । इसी वजह से लोगों ने उसकी दाढ़ी काट दी और पिटाई की । इस वीडियो में धर्म विशेष नारे लगवाने की भी बात कही गई । वहीं, बाद में ये बातें झूठी निकलीं और मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि ताबीज को लेकर विवाद हुआ था और बुजुर्ग के साथ मार-पीट करने वाले लोग भी एक ही समुदाय के थे । इसके बाद स्वरा सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गईं ।
शिकायत के अनुसार, उपयोगकर्ताओं ने कहा, 'जानबूझकर झूठी जानकारी साझा की और इस तरह आईपीसी की धारा 153, 153ए, 295ए, 505, 120बी और 34 के तहत अपराध किया है।' रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि "उपलब्ध स्पष्ट जानकारी के बावजूद, उपरोक्त उपयोगकर्ताओं ने इस घटना का इस्तेमाल सांप्रदायिकता और धर्मों के बीच नफरत फैलाने के लिए किया।'
















